Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भूकंप से तुर्की और सीरिया में 500 की मौत

 Hadsa World, Hadsa, Eathquake, Turkey & Syria, Turkey & Syria Earthquake, Turkey Earthquake, Turkey Earthquake Latest News, Turkey Earthquake Updates, Turkey Earthquake Today News, Turkey Earthquake Today, Turkey Earthquake 2023, Syria Earthquake Today, Syria Earthquake 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तुर्की/सीरिया , 06 Feb 2023

Last updated on: Feb 06, 2023, 00:00 IST

रिक्टर पैमाने पर 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया में 500 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 3,000 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। तुर्की के उप-राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने कहा कि मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 284 हो गई है।

इस बीच, सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अलेप्पो, हमा, टार्टस और लताकिया के क्षेत्रों से अब तक 237 लोगों के हताहत होने की सूचना है। तुर्की में घायलों की संख्या 2,323 है, जबकि सीरिया ने 639 की सूचना दी है। तुर्की के शहर गाजियांटेप के पास 17.9 किमी की गहराई में सुबह 4.17 बजे आए शक्तिशाली भूकंप के झटके लेबनान और साइप्रस में भी महसूस किए गए।

मीडिया को दिए एक बयान में, तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमोन सोयलू ने कहा कि गाजि़यांटेप, कहारनमारस, हटे, उस्मानिया, आदियामन, मालट्या, सनलीउर्फा, अदाना, दियारबाकिर और किलिस के 10 शहर प्रभावित हुए हैं। मंत्री ने कहा कि गजियांटेप के उत्तर-पूर्व में मालट्या प्रांत में कम से कम 23 लोग मारे गए, पूर्व में सान्लिउर्फा में 17 लोगों की मौत हुई, बाकी लोगों की मौत दियारबाकिर और उस्मानिया में हुई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के उप स्वास्थ्य मंत्री अहमद दामिरियाह ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों को उपलब्ध कराने के लिए सामान्य आपातकालीन योजनाओं को लागू किया गया है और निजी अस्पतालों से कहा गया है कि वो घायलों का इलाज करें।

परिवहन मंत्रालय ने एहतियात के रूप में रेलवे नेटवर्क के पुलों और पटरियों के निरीक्षण तक रेल यातायात को निलंबित करने की घोषणा की है। दोनों पड़ोसी देशों के अधिकारियों को मरने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका है। कई इमारतें ढह गई हैं और मलबे के ढेर के नीचे बचे लोगों की तलाश के लिए बचाव दलों को तैनात किया गया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (एएफएडी) के हवाले से बताया कि शुरुआती भूकंप के बाद सुबह 4.26 बजे रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता का एक और भूकंप आया। एएफएडी ने कहा कि कम से कम 50 झटके दर्ज किए गए।

 

Tags: Hadsa World , Hadsa , Eathquake , Turkey & Syria , Turkey & Syria Earthquake , Turkey Earthquake , Turkey Earthquake Latest News , Turkey Earthquake Updates , Turkey Earthquake Today News , Turkey Earthquake Today , Turkey Earthquake 2023 , Syria Earthquake Today , Syria Earthquake 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD