Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

किसानों की आत्महत्या सिर्फ किसान सरकार ही खत्म कर सकती : के. चंद्रशेखर राव

K Chandrashekar Rao, K. Chandrasekhar Rao, Hyderabad, Telangana, Telangana Rashtra Samithi, TRS, Telangana Chief Minister, Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नांदेड़ (महाराष्ट्र) , 05 Feb 2023

Last updated on: Feb 05, 2023, 00:00 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा कि केवल किसान शासन ही किसानों की आत्महत्याओं को खत्म कर सकता है और उनकी स्थिति में सुधार कर सकता है। नांदेड़ में अपनी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीआरएस पहली पार्टी है, जिसने नारा लगाया 'अब की बार किसान सरकार'।

केसीआर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र में देश में सबसे ज्यादा आत्महत्याएं होती हैं। उन्होंने लोगों से इस पर विचार करने का आग्रह किया कि ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति नहीं, बल्कि जिंदगी और मौत का सवाल है। उन्होंने सवाल किया, "हमें क्यों मरना चाहिए, क्या हम आत्महत्या करने के लिए पैदा हुए हैं?" 

बीआरएस प्रमुख ने कहा कि किसानों को अपना भाग्य बदलने के लिए कानून बनाने के लिए देश पर शासन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान देश की आबादी का 42 प्रतिशत हैं। उन्होंने कहा, "16 करोड़ किसान परिवार हैं। खेतों में काम करने वाले कृषि श्रमिकों के साथ हम 50 प्रतिशत से अधिक हैं। 

हमें देश में सरकार बनाने के लिए इससे ज्यादा की जरूरत नहीं है।" केसीआर ने लोगों से सोचने का आह्वान किया कि देश ने 75 साल बाद भी वांछित विकास क्यों हासिल नहीं किया। उन्होंने कहा, "सोचिए कि पीने के लिए पानी नहीं है, सिंचाई के लिए पानी नहीं है और तमाम संसाधन होने के बावजूद बिजली क्यों नहीं है।"

 

Tags: K Chandrashekar Rao , K. Chandrasekhar Rao , Hyderabad , Telangana , Telangana Rashtra Samithi , TRS , Telangana Chief Minister , Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD