Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ-कियारा आडवानी, जानें होटल की खासियत

Siddharth Malhotra, Kiara Advani, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Siddharth Malhotra Kiara Advani Wedding
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 05 Feb 2023

Last updated on: Feb 05, 2023, 00:00 IST

बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ और कियारा आडवानी 6 फरवरी को सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगे, जो भारत के टॉप वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है। कपल ने सूर्यगढ़ को खूबसूरती और शांत वातावरण के चलते चुना। लगभग 10 किमी के आसपास के क्षेत्र में कोई आबादी नहीं है। 

करीब 65 एकड़ में बना यह पैलेस रात में सोने की तरह जगमगाता है। इस महल के अंदर दो बड़ी हवेलियां भी बनी हुई हैं। शानदार इंटीरियर पत्थरों पर खूबसूरत नक्काशी के साथ किया गया है। पूरे होटल को राजपुताना लुक देने वाली दीवारों पर बेहतरीन नक्काशी भी देखने को मिलती है। 

पैलेस के चारों ओर खुली जगह, उद्यान और गीत गाते लोक कलाकार भी हैं। सूर्यगढ़ अपने आप में एक शाही महल जैसा दिखता है। लग्जरी की बात करें तो महल में 84 कमरे, 92 बेडरूम, दो बड़े गार्डन, एक कृत्रिम झील, जिम, बार, इनडोर स्विमिंग पूल, पांच बड़े विला, दो बड़े रेस्टोरेंट, इनडोर गेम्स, घुड़सवारी, मिनी जू और ऑर्गेनिक गार्डन हैं।

होटल सूर्यगढ़ में कमरों को 3 कैटेगरी में बांटा गया है, जिसका एक दिन का किराया 20,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक है। बेस कैटेगरी में फोर्ट रूम, हेरिटेज और पवेलियन शामिल हैं। दूसरे रुम कैटेगिरी में सिग्नेचर, लक्जरी और सूर्यगढ़ सुइट हैं। 

तीसरी कैटेगिरी में 5 विला हैं, जिनमें 3 जैसलमेर हवेली के नाम पर और 2 थार हवेली के नाम पर हैं। दूल्हा-दुल्हन अपने परिवार के साथ पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। मेहमानों का आगमन शुरू हो गया है। कियारा की स्कूल फ्रेंड ईशा अंबानी के भी आज पहुंचने की संभावना है।

सिद्धार्थ अपनी होने वाली दुल्हन कियारा के साथ मैचिंग शेरवानी पहनेंगे। शादी के कपड़े, मेकअप, ज्वैलरी के साथ-साथ हेयर स्टाइल दोनों के लिए एक पूरी टीम काम कर रही है। सिद्धार्थ और कियारा 3 साल डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

देश के टॉप-15 वेडिंग डेस्टिनेशन में शामिल होटल सूर्यगढ़ को 4 से 8 फरवरी के लिए बुक किया गया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर यहां एक शादी में आए थे। इस महल में बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल-4 उनमें से एक है।

 

Tags: Siddharth Malhotra , Kiara Advani , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Siddharth Malhotra Kiara Advani Wedding

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD