Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मान सरकार राज्य को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव कदम उठाऐगी : डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बढ़िया अभियासों पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Feb 2023

Last updated on: Feb 04, 2023, 00:00 IST

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बढ़िया अभियासों संबंधी एक दिवसीय राज्य स्तरीय वर्कशाप म्युंसिपल भवन, सैक्टर 35 चंडीगढ़ में करवाई गई, जिसका उद्घाटन स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने किया।इस वर्कशॉप के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को साफ़ सुथरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रही है। 

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गीले और सूखे कूड़े को स्रोत वाले स्थानों पर अलग-अलग करके इसका वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन किया जाये। उन्होंने भागीदारों और राज्य के लोगों को राज्य को साफ़ सुथरा बनाने के लिए सांझे तौर पर काम करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए स्वच्छता और सेहत दोनों ही तत्व महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुये कहा कि स्थानीय निकाय विभाग बढ़िया काम कर रहा है, जिसके नतीजे के तौर पर पंजाब ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभ्यान-2022 में देश भर में पाँचवाँ स्थान हासिल किया था। मंत्री ने कहा कि राज्य की बाकी शहरी स्थानीय संस्थाओं को भी रैंक हासिल करने वाली शहरी स्थानीय संस्थाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। 

उन्होंने राज्य की शहरी स्थानीय संस्थाओं से उम्मीद जतायी है कि वह अपनी शहरी स्थानीय संस्थाओं में बेहतर सफ़ाई करें जिससे भविष्य के सर्वेक्षण में राज्य सफ़ाई मुहिम में अग्रणी स्थान हासिल कर सके।स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह ने भागीदारों को कहा कि राज्य की सभी शहरी स्थानीय संस्थाओं में कूड़े का उचित ढंग से प्रबंधन किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि राज्य की कई शहरी स्थानीय संस्थाओं ने इसमें अच्छी तरक्की की है, जिसने अन्य शहरी स्थानीय संस्थाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। उन्होने अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कहा कि वे योजनाबद्ध तरीके से काम करके राज्य के शहरों को कूड़ा मुक्त बनाने में योगदान डालें।

पी.एम.आई.डी.सी. की सी.ई.ओ. ईशा कालिया ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और राज्य को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किये गए अलग-अलग कामों के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य मिशन को सफल बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करना था और राज्य की अलग-अलग शहरी स्थानीय संस्थाओं की तरफ से कूड़ा प्रबंधन सम्बन्धी किये जा रहे बढ़िया अभ्यासों के बारे जानकारी दी गई। 

वर्कशॉप में ग़ैर रस्मिया कूड़ा इकट्ठा करने वाले, गीला, प्लास्टिक और सूखा कूड़ा, निर्माण और तोड़-फोड़ वाला कूड़ा, बाग़बानी अवशेष, विरासती अवशेष प्रबंधन आदि के बारे विस्तार में चर्चा की गई। इस मौके पर वेस्ट-टू-सोर्स और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विकल्पों के बारे एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें अलग-अलग संस्थाओं ने कूड़ा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्पों को प्रदर्शित किया। 

इस वर्कशॉप में नगर निगमों के कमिश्नर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास और जनरल), कार्यकारी अधिकारी (नगर निगमों और नगर पंचायतों) और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD