Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमन अरोड़ा द्वारा बाबू भगवान दास अरोड़ा की याद में ’खेडां हलका सुनाम दियां’ का आग़ाज़

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ पद्मश्री कौर सिंह और एशियाई खेलों की विजेता एथलीट पद्मश्री सुनीता रानी का सम्मान

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Longowal, Khedan Halqa Sunam Diyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लौंगोवाल , 04 Feb 2023

Last updated on: Feb 04, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की वचनबद्धता अनुसार राज्य में खेल संस्कृति को प्रफुल्लित करने के लिए पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क, आवास निर्माण और शहरी विकास, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और छपाई एवं स्टेशनरी मंत्री अमन अरोड़ा ने आज ‘खेडां हलका सुनाम दियां’ का उद्घाटन किया। यह खेल शहीद भाई मती दास सीनियर सेकंडरी स्कूल, लौंगोवाल में श्री अमन अरोड़ा के पिता और पंजाब के दिवंगत मंत्री बाबू भगवान दास अरोड़ा की याद में करवाये जा रहे हैं।

श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार होगा कि एक ही हलके की 207 टीमें, जिनमें 2037 खिलाड़ी हैं, किसी ग्रामीण टूर्नामैंट में हिस्सा ले रही हैं।कैबिनेट मंत्री ने एशियाई खेलों में से स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ पद्मश्री कौर सिंह और एशियाई खेलों की गोल्ड मैडलिस्ट एथलीट पद्मश्री सुनीता रानी का सम्मान किया और उनको पंजाब की खेलों के हीरो बताया।

उन्होंने वॉलीबॉल (शूटिंग और स्मैशिंग) और रस्साकशी की टीमों के खिलाड़ियों के साथ जान- पहचान की और उनको खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान, जो स्वयं खेल प्रेमी हैं, की वचनबद्धता अनुसार ज़मीनी स्तर पर खेल संस्कृति को प्रफुल्लित करने के लिए इस टूर्नामैंट में वॉलीबॉल शूटिंग, वॉलीबॉल स्मैशिंग और रस्साकशी के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।

श्री अमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार की तरफ से सुनाम हलके में चलाए जा रहे प्रोजेक्टों के बारे बताया कि नौजवानों को खेल का अत्याधुनिक ढांचा मुहैया करवाने के लिए लौंगोवाल में 3.97 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्टेडियम बनाया जायेगा। इसके इलावा शहीद भाई मती दास सीनियर सेकंडरी स्कूल, लौंगोवाल और सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लड़के), सुनाम को स्कूल आफ एमिनेंस में तबदील किया जायेगा। 

सरकारी स्कूल (लड़कियाँ), सुनाम की दो मंजिलों का बाकी रहता निर्माण मुकम्मल करने पर 3.62 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे। इसके साथ ही बस स्टैंड पर 1.31 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और 38 लाख रुपए की लागत के साथ सिवल अस्पताल की चारदीवारी करवाई जायेगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बाबू भगवान दास अरोड़ा मेमोरियल फाउंडेशन की तरफ से ‘खेडां हलका सुनाम दियां’ के बैनर तले बाबू भगवान दास अरोड़ा मेमोरियल सुनाम सुपर लीग करवाई जा रही है। ज़िक्रयोग्य है कि बाबू भगवान दास अरोड़ा मेमोरियल फाउंडेशन पिछले एक दशक से लोगों की भलाई के लिए मैडीकल कैंप और अन्य समाज सेवी कार्य करती आ रही है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हाल ही में मान सरकार की तरफ से राज्य के नौजवानों में छिपी खेल प्रतिभा की पहचान करने और राज्य में से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए तीन महीने चले खेल महांकुंभ ’खेडां वतन पंजाब दियां’ करवाई गयी थीं, जिनमें तीन लाख से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि ’खेडां हलका सुनाम दियां’ टूर्नामैंट विजेता टीमों को ट्रॉफियों और नकद इनामों के साथ सम्मानित किया जायेगा और टूर्नामैंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को खेल किटों भी दी जाएंगी।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Longowal , Khedan Halqa Sunam Diyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD