Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बजट में निर्मला सीतारमण ने की कई बड़ी घोषणाएं, जानिए बजट की 10 प्रमुख बातें

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance & Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Budget 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Feb 2023

Last updated on: Feb 01, 2023, 00:00 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट था। ऐसे में निर्मला सीतारमण ने टैक्स कटौती समेत तमाम बडे ऐलान किए। अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। जानिए बजट की प्रमुख 10 बातें।

1 - सरकार ने नए टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स के स्लैब में भी बदलाव किए हैं। व्यक्तिगत आयकर की नई टैक्स दर अब 0-3 लाख रुपये की सालाना इनकम तक शून्य, 3 से 6 लाख रुपये तक 5 फीसदी, 6 से 9 लाख रुपये तक 10 फीसदी, 9 से 12 लाख रुपये 15 फीसदी, 12 से 15 लाख रुपये तक 20 फीसदी और 15 लाख से ऊपर 30 फीसदी रहेगी।

2 - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का ऐलान किया, जो अब तक का सबसे बड़ा रेल बजट है। साथ ही यह साल 2013-14 में रेलवे को दिए गए पैसे का करीब 9 गुना है।

3 - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 5.94 लाख करोड़ के रक्षा बजट का ऐलान किया। इस बार रक्षा बजट में सरकार ने नए हथियारों की खरीद, सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण, रक्षा क्षेत्र से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्च र और आत्मनिर्भर भारत पर खासा जोर दिया है।

4 - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि कस्टम ड्यूटी, सेस, सरचार्ज दर में बदलाव किया गया है। खिलौनों पर लगने वाले सीमा शुल्क घटाकर 13 फीसदी किया गया यानी अब खिलौने सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा साइकिल को भी सस्ता किया गया है। लिथियम आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है।

5 - वित्त मंत्री ने बताया कि अगले तीन वर्षों में 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए 38 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वहीं बच्चों की शिक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।

6 - अगले वित्त वर्ष में जीडीपी के 5.9 फीसदी पर रहेगा राजकोषीय घाटा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले वित्त वर्ष के दौरान देश के राजकोषीय घाटा या फिस्कल डेफिसिट के जीडीपी के 5.9 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया।

7 - वित्त मंत्री ने कहा कि 2,200 करोड़ रुपये के एक्सपेंडिचर से हाई वैल्यू बागवानी फसलों के लिए रोग-मुक्त, क्वालिटी वाले पौध सामाग्री की उपलब्धता बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भर स्वच्छ पौध कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

8 - वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान पैकेज का ऐलान किया। इसके जरिए कारीगरों और शिल्पकारों की गुणवत्ता में सुधार लाने, उनके उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने और एमएसएमई वैल्यू चेन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

9 - वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बच्चों और किशोरियों के लिए एक नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव रखा है। इससे जरिए कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की पढ़ाई को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।

10 - महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance & Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Budget 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD