Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

बीसीसीआई ने भारतीय अंडर19 महिला टीम के लिए 5 करोड़ के नकद पुरस्कार की घोषणा की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, ICC U19 Womens T20 World Cup, ICC U19 Womens T20 World Cup 2023, ICC U19 Womens T20 World Cup Final, ICC U19 Womens T20 World Cup 2023 Final, India, England, Jay Shah, BCCI Secretary Jay Shah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पोटचेफस्ट्रूम , 29 Jan 2023

Last updated on: Jan 29, 2023, 00:00 IST

भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने 5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है, क्योंकि टीम ने यहां जेबी मार्क्‍स ओवल में रविवार को इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पहले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। 

उन्होंने कहा, "अंडर19 विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई। यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है, क्योंकि हमारी युवा क्रिकेटरों ने देश को गौरवान्वित किया है। युवा खिलाड़ियों ने बिना डरे अपने साहस का परिचय दिया है।"शाह ने भारत को महिला क्रिकेट में अपना पहला वैश्विक खिताब मिलने के ठीक बाद ट्वीट् किया, "भारत में महिला क्रिकेट आगे बढ़ रहा है और विश्व कप जीत ने महिला क्रिकेट के कद को कई पायदान ऊपर बढ़ाया दिया है। 

मुझे पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 5 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।"शेफाली की टीम ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर इंग्लैंड को सिर्फ 68 रन पर ऑलआउट कर दिया। तेज गेंदबाज तीतस साधु, ऑफ स्पिनर अर्चना देवी और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा अपनी लाइन और लेंथ में सटीक थीं और उन्हें पर्याप्त मदद मिली। 

उन्होंने दो-दो विकेट लिए। जबकि शेफाली, बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने दबदबे वाली गेंदबाजी में एक-एक विकेट हासिल किया।इसके बाद 69 रनों का पीछा करते हुए धीमी पिच और सहायक स्पिनरों पर भारत ने पहले चार ओवरों में शेफाली और श्वेता सहरावत को खो दिया। 

लेकिन सौम्या तिवारी (नाबाद 24) और गोंगाडी तृषा (24) ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर लक्ष्य का पीछा 14 ओवर में पूरा किया और भारत को महिला क्रिकेट में उसका पहला विश्व कप खिताब दिलाया। शाह ने भारतीय अंडर-19 महिला टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया, जब बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा। 

उन्होंने कहा, "मैं शेफाली वर्मा और उनकी विजयी टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हमारे साथ जुड़ने और 1 फरवरी को तीसरा टी20 मैच देखने के लिए आमंत्रित करता हूं। यह बड़ी उपलब्धि निश्चित रूप से जश्न की मांग करती है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , ICC U19 Womens T20 World Cup , ICC U19 Womens T20 World Cup 2023 , ICC U19 Womens T20 World Cup Final , ICC U19 Womens T20 World Cup 2023 Final , India , England , Jay Shah , BCCI Secretary Jay Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD