Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाएगा : विधायक रवि ठाकुर

लाहौल के 7 संपर्क मार्ग पीएमजीएसवाई में शामिल, जल्द होगा सुधारीकरण का कार्यारंभ

Ravi Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 28 Jan 2023

Last updated on: Jan 28, 2023, 00:00 IST

जिला  लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने खराब मौसम के चलते भी ठंड के बावजूद  जिला के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दौरा किया ।आज शनिवार को तांदी, ठोलंग, तोजिंग,रंगबे तथा लौट गांव के ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

इन गांवों के लोगों की लंबित मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा की जिला लाहौल स्पीति में लोगों की आर्थिकी  को मजबूत करने की दिशा  में  कृषि, बागवानी,पशुपालन व मौन पालन व्यवसाय  को और अधिक मजबूती प्रदान करने की कार्य योजना पर भी बल दिया  जा रहा हैऔर एक प्रभावी तंत्र  विकसित किया जाएगा |

जिला के ऐतिहासिक मंदिरों मेलिंग, जोबरंग व त्रिलोक नाथ के तोरण द्वार की दशा भी सुधारी जाएगी तथा जोबरंग नाग मंदिर जीर्णोद्धार के लिए एक लाख की की धनराशि अलग से भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लाहौल घाटी के 7  संपर्क मार्गों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण तृतीय में शामिल किया गया है जिस में इन मार्गो के उन्नयन व सुधारीकरण कार्य को अंजाम  दिया जाएगा।

विधायक ने कहा  की पर्यटन व  शीतकालीन  खेलों की आपार संभावनाओं को देखते हुए  कारगर कदम उठाए जाएंगे। संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ कार्य योजना को धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिए कार्य योजना को प्रदेश सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा और अतिरिक्त धनराशि का भी प्रावधान करवाया जाएगा तथा पर्यावरण प्रदूषण को कम करने  तथा पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए  कचरे की वैज्ञानिक तरीके से उचित निस्तारण के लिए स्थानीय लोगों की सहभागिता को भी सुनिश्चित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि  संपर्क मार्गों की विशेष  मुरम्मत व पक्का करने   सिंचाई कुहलों तथा जल स्त्रोतों  को पुनर्जीवित करने और उनकी दशा सुधारने व रखरखाव के लिए संबंधित विभाग सीजन खुलते ही कार्य आरंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में जिला का सर्वांगीण विकास सुनिश्चत करने के लिए कृत संकल्पित है।

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की आकांक्षाओं पर खरे उतरते हुए जिला लाहौल स्पीति को प्रदेश के अग्रिम पंक्ति के जिलों में शुमार करने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे जिसके लिए लोगों से सहयोग भी  अपेक्षित रहेगा  ताकि विकास के नए आयाम स्थापित करने की वचनबद्धता का निर्वहन बखूबी किया जा सके।

ग्रामीणों की दिक्कतों का मौके पर निपटारा करते हुए  उन्होंने त्रिलोकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और वहां के लोगों की भी समस्याओं का निपटारा किया इस दौरान उन्होंने उदयपुर में भी लोगों की समस्याओं को सुना मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए निर्देश दिए।

इससे पूर्व उन्होंने शुक्रवार को  स्टिंगरी  में सीमा सड़क संगठन के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर जिला लाहौल स्पीति में हिमपात के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने का भी आग्रह किया । इस दौरान  उन्होंने गेमूर,कोलंग व जिस्पा जाकर लोगों की सड़क शिक्षा स्वास्थ्य व बिजली-पानी की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

विधायक के दौरे के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा, संबंधित वार्डों के जिला परिषद सदस्य, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी,  पंचायतों के प्रधान व विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे ।

 

Tags: Ravi Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD