Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

150 युवाओं ने अपने परिवारों सहित जिले में भाजपा की नींव मजबूत करने का लिया प्रण

जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की अगुवाई में हर्ष सरवाहा को जिले का युथ विंग का अध्यक्ष किया नियुक्त

Sanjeev Vashisht, Kewal Singh Dhillon, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 28 Jan 2023

Last updated on: Jan 28, 2023, 00:00 IST

150 युवाओं ने अपने परिवारों सहित जिले में भाजपा की नींव मजबूत करने का प्रण लिया। शनिवार को भाजपा कार्यलय में जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की अगुवाई में युवा नेता हर्ष सरवाहा को भाजपा में शामिल किया गया। इस दौरान उनके साथ उनके 150 युवा समर्थक भी मौजूद थे। 

जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने कहा कि उन्होंने जिले में भाजपा की टीम का विस्तार करते हुए युवा विंग में भारी संख्या में युवा शामिल करवाएं हैं। ताकि वो युवा जिले में भाजपा की नींव को और मजबूत कर सकें। वशिष्ट ने कहा कि भाजपा की युवा शक्ति पार्टी को जिले में मजबूत करने का काम करेगी। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों, डाॅ. सुभार्ष शर्मा, कर्णवीर सिंह तोहड़ा, युवा नेता नितीन गर्ग, मनिंदर सिंह के अलावा भारी संख्या में अन्य पदधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंथक तथा किसानी मुद्दों पर किया जाएगा काम

पार्टी का दामन थामने वाले हर्ष सरवाहा ने कहा कि उन्हें पार्टी की तरफ से जो जिम्मेवारी साैंपी गई हैं वो उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वो केवल दो मुख्य मुद्दे लेकर आए हैं जिसमें पहला पंथक मुद्दा है जबकि दूसरा किसानी का हैं। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही बहुत अहम मुद्दे हैं। 

उन्होंने मंच से पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को आग्रह करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ भारी संख्या में युवा वर्ग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाने आया है उसे हर हाल में बनाए रखा जाए और युवाओं की समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर हर कदम पर साथ दिया जाए। बाकि युवा वर्ग हर प्रकार के परिस्थिति में पंजाब की बेहतरी के लिए पार्टी के साथ खड़ा है। 

 

Tags: Sanjeev Vashisht , Kewal Singh Dhillon , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD