Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ईको फ्रैंडिली टूरिज्म के तौर पर उभरेगा होशियारपुर: लाल चंद कटारुचक्क

वन मंत्री ने नवीनीकरण किए गया चौहाल वन विश्राम घर का किया लोकार्पण, नेचर अवेयरनैस कैंप साइट का भी किया दौरा

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Jan 2023

Last updated on: Jan 26, 2023, 00:00 IST

वन व वन्य जीव मंत्री, पंजाब लाल चंद कटारुचक्क ने कहा कि होशियारपुर को ईको फ्रैंडिली टूरिज्म के तौर पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थाना डैम में स्थापित थाना नेचर रिट्रीट व जंगल सफारी से इसकी शुरुआत की जा चुकी है और अब होशियारपुर के अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की पहल की जा रही है।वे आज नवीनीकरण किए गए चौहाल विश्राम घर का लोकार्पण करने के बाद नेचर अवेयरनेस कैंप साइट व तक्खनी वाइल्ड लाईफ सैंचूरी का दौरा करने के दौरान संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उनके साथ विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन कर्मजीत कौर, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल, प्रधान मुख्य वन पाल आर.के मिश्रा, जिला प्रधान गुरविंदर सिंह पाबला, हरविंदर सिंह बख्शी चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख व वन पाल नार्थ सर्कल डा. संजीव कुमार तिवाड़ी भी मौजूद थे।

वन मंत्री ने कहा कि होशियारपुर के चौहाल डैम को ईको फ्रैंडिली टूरिस्ट स्पाट के तौर पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां जहां नेचर अवेयरनेस कैंप बनाकर ईको फ्रैंडिली हट्स तैयार की जाएंगी वहीं जंगल सफारी के लिए नेचर ट्रेल ट्रैक भी तैयार किया जाएगा ताकि न सिर्फ जिले बल्कि अन्य जिलों के लोग भी इस प्राकृतिक पर्यटन स्थान का आनंद ले सकें। 

इस दौरान तक्खनी वाइल्ड लाईफ सैंचूरी का दौरा करते हुए वन मंत्री ने कहा कि लोगों को जंगली जीवों के प्रति जागरुक करने के लिए तक्खनी वाइल्ड लाइफ सैंचूरी में भी पर्यटन को बढ़ावा देने वाले प्रोजैक्ट शुरु किए जाएंगे जिनमें जंगल सफारी मुख्य है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों को साथ लेकर वन विभाग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रयास कर रहा हैं और आने वाले समय में पर्यटन की दृष्टि से तक्खनी वाइल्ड लाइफ सैंचुरी में भी दूरदराज से पर्यटक आएंगे। 

इस मौके पर डी.एफ.ओ होशियारपुर अमनीत सिंह, डी.एफ.ओ. वाइल्ड लाइफ राजेश महाजन, रेंज अधिकारी जतिंदर राणा, संजीव कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

                        

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD