Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

अंडर 19 महिला विश्व कप: भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, ICC U19 Womens T20 World Cup, ICC U19 Womens T20 World Cup 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पोचेफ्स्ट्रूम , 26 Jan 2023

Last updated on: Jan 26, 2023, 00:00 IST

भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अंडर19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे जिसमें भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से और ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने बुधवार को वेस्ट इंडीज को एकतरफा अंदाज में हराया और सुपर सिक्स के ग्रुप दो में न्यूजीलैंड से ऊपर टॉप पर रहा। 

इंग्लैंड का सेमीफाइनल में ग्रुप एक की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा जबकि दूसरी तरफ न्यूजीलैंड का पहले सेमीफाइनल में भारत से मुकाबला होगा। ग्लादेश ने यूएई पर शानदार जीत दर्ज की लेकिन वे नेट रन रेट के मामले में ग्रुप एक में ऑस्ट्रेलिया से आगे नहीं जा सका। 

भारत ग्रुप एक में शीर्ष पर रहा। दोनों सेमीफाइनल के विजेता रविवार को फाइनल में भिड़ेंगे जो पोचेफ्स्ट्रूम में ही आयोजित होगा। भारत ने ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, यूएई और स्कॉटलैंड को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। सुपर सिक्स राउंड की शुरूआत में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 87 रन पर आल आउट कर दिया लेकिन अगले मैच में शानदार वापसी करते हुए श्रीलंका को सात विकेट से हराया जिससे सेमीफाइनल में उसका स्थान सुनिश्चित हो गया। 

भारत के लिया उपकप्तान श्वेता सहरावत बल्ले से काफी महत्वपूर्ण रहीं। वह पांच पारियों में 231 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर हैं।लेफ्ट आर्म स्पिनर मन्नत कश्यप और लेग स्पिनर पाश्र्वी चोपड़ा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

सेमीफाइनल लाइन अप:

शुक्रवार, 27 जनवरी :भारत बनाम न्यूजीलैंड

शुक्रवार, 27 जनवरी : इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , ICC U19 Womens T20 World Cup , ICC U19 Womens T20 World Cup 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD