Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

फिल्म 'टेल इट लाइक ए वुमन' के सॉन्ग 'अपलॉज' को मिला ऑस्कर नॉमिनेशन, जैकलीन फर्नाडिज ने जताई खुशी

Jacqueline Fernandez, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Music, Naatu Naatu, Tell It Like A Woman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jan 2023

Last updated on: Jan 25, 2023, 00:00 IST

ऑस्कर नॉमिनेशन में एक ओर, जहां 'नाटू नाटू' नॉमिनेट हुआ, वहीं दूसरी ओर फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' का सॉन्ग 'अपलॉज' भी बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में वैश्विक स्तर पर टक्कर दे रहा है। फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' में लीड रोल में नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिज ने सॉन्ग के नॉमिनेशन पर खुशी जाहिर की। 

13 ऑस्कर नॉमिनेशन्स प्राप्त करने वाले सिंगर डायने वॉरेन द्वारा 'अपलॉज' सॉन्ग लिखा गया है और यह शक्ति और सशक्तिकरण का मैसेज देता है। ऑस्कर नॉमिनेशन्स से उत्साहित जैकलिन ने कहा, मुझे 'टेल इट लाइक ए वुमन' की पूरी टीम पर बहुत गर्व है और खास तौर से डायने और सोफिया पर, जिन्होंने 'अपलॉज' के लिए शानदार म्यूजिक तैयार किया।

इस फिल्म को करने का पूरा अनुभव मेरे लिए किसी जादुई से कम नहीं था। उन्होंने आगे कहा, इस ऑस्कर नामांकन के साथ जुड़ना बहुत खास है, मैं इसे व्यक्त नहीं कर सकती क्योंकि यह बहुत अभिभूत करने वाला है और मैं अकादमी पुरस्कारों के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं!'टेल इट लाइक ए वुमन' दुनिया भर की आठ महिला निर्देशकों द्वारा बनाई गई फिल्मों का संकलन है। 

जैकलीन फर्नाडिज के अलावा, फिल्म में मार्गेरिटा बाय, ईवा लोंगोरिया, कारा डेलेविंगने, ऐनी वतनबे, जेनिफर हडसन, मार्सिया गे हार्डन समेत कई कलाकार हैं। एक्ट्रेस ने नॉमिनेशन लिस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, अभी शब्दों से परे। 'अपलॉज' के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए डायने वॉरेन व सोफिया कार्सनको बधाई। 

आप हम सभी को गौरवान्वित कर रही हूं! इस खूबसूरत के साथ जुड़ना एक सम्मान की बात थी। इस तरह के सम्मानित कलाकारों के साथ इस खूबसूरत फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' के साथ जुड़ना एक सम्मान की बात थी! साथ ही टीम 'आरआरआर' को 'नाटू नाटू' के लिए बधाई!!! पूरी टीम और सभी नॉमिनेशन्स को मेरी शुभकामनाएं और प्यार। 

'नाटू नाटू' और 'अपलॉज' के अलावा जिन अन्य गानों को नॉमिनेट किया गया है, उनमें 'दिस इज ए लाइफ' (ईईएएओ), 'होल्ड माई हैंड' (टॉप गन: मेवरिक) और 'लिफ्ट मी अप' (ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर) शामिल हैं।

 

Tags: Jacqueline Fernandez , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Music , Naatu Naatu , Tell It Like A Woman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD