Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कीवियों के खिलाफ एक और शतक के बाद शुभमन गिल बोले, मैंने ज्यादा बदलाव करने के बारे में नहीं सोचा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shubman Gill, 3rd ODI, India, New Zealand, India Vs New Zealand
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

इंदौर , 25 Jan 2023

Last updated on: Jan 25, 2023, 00:00 IST

भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं और वनडे मैचों में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। मंगलवार को, पंजाब के युवा सलामी बल्लेबाज ने होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में अपना चौथा वनडे शतक लगाया, क्योंकि भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। 

अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए, गिल ने केवल 78 गेंदों पर 112 रन बनाकर श्रृंखला का अपना दूसरा शतक पूरा किया। इससे पहले हैदराबाद में श्रृंखला के पहले वनडे में सलामी बल्लेबाज 208 रन बनाकर वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। 

पंजाब में पैदा हुए 23 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस प्रकार 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान के बाबर आजम द्वारा निर्धारित एक रिकॉर्ड की बराबरी की है। 2016 में, बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के दौरान 360 रन बनाए, जिसमें तीन मैचों में तीन शतक बनाए थे। 

23 वर्षीय गिल ने अपने वनडे करियर की शानदार शुरूआत की है। उन्होंने 21 मैचों में 73.76 की औसत और 109.80 की स्ट्राइक रेट से 1254 रन बनाए हैं और युवा खिलाड़ी ने अपनी 19वीं वनडे पारी में 1000 रन पूरे किए और ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय और दुनिया के दूसरे सबसे तेज वैश्विक खिलाड़ी बन गए। 

मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए प्लेयर आफ द सीरीज चुने गए गिल ने जनवरी 2019 में हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। उस वर्ष अगस्त में, उन्होंने प्रथम श्रेणी मैच में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज के रूप में एक रिकॉर्ड बनाया, जब उन्होंने 19 साल और 334 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ भारत ए के लिए 204 रन बनाए। 

हालांकि, शुरूआती सफलता के बावजूद, गिल वनडे टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए थे। उन्हें मौका मिला क्योंकि केएल राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों के लिए आराम दिया गया था। अपनी हालिया सफलता के बारे में गिल ने कहा कि उन्होंने खेल के प्रति अपने ²ष्टिकोण में कोई बदलाव नहीं किया है जिससे वह शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद कहा, "अच्छा लगता है और जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यह संतोषजनक है। मैंने अपने ²ष्टिकोण में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। मैं खुद को अभिव्यक्त करने के लिए उस शुरूआत को बड़े स्कोर में बदलने की कोशिश करता हूं।"उन्होंने कहा कि उनका ²ष्टिकोण हमेशा स्थिति की मांग के अनुसार खेलने का रहा है। उन्होंने कहा, "मैंने अपने स्कोर को नहीं देखते हुए स्थिति और परिस्थितियों के अनुसार खेलने की कोशिश की है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shubman Gill , 3rd ODI , India , New Zealand , India Vs New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD