Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सोहाना अस्पताल आटोमेटिक रोबोटिस घुटने और जोड़ बदलने की तकनीक और 14 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर को किया गया लोकार्पण

उत्तरी भारत की पहली पूरी तरह से स्वचालित रोबोटिक घुटने और जोड़ो को बदलने की तकनीक मोहाली में लॉन्च की गई

Health, Sohana Hospital, Modular Operation Theaters, Sri Guru Harkrishan Sahib Charitable Eye Hospital Trust, Robot for Knee Replacement Surgeries
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 23 Jan 2023

Last updated on: Jan 23, 2023, 00:00 IST

वर्षों की लोगों की सेवाओं के साथ सोहाना अस्पताल अब तक एक प्रमुख सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में उभरा है। अब  मानवता की सेवा करते हुए, भाई जसबीर सिंह जी खालसा खानेवाले और भाई दविंदर सिंह जी खालसा के मार्गदर्शन  से सोहाना अस्पताल आटोमेटिक रोबोटिस  घुटने और जोड़ बदलने की तकनीक और और क्ब् अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर उन लोगों को समर्पित कर रहा है, जो घुटने और जोड़ बदलने की तकनीक से गुजर चुके हैं। 

इस सेवा का उद्घाटन संत बाबा अवतार सिंह जी द्वारा किया गया । संस्था के ट्रस्टी सुखदीप सिंह ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन विश्व स्तरीय ऑपरेशन थिएटरों को बनाने में लगभग एक साल का समय लगा है जो अस्पताल को बहुत ही जटिल ऑपरेशन और प्रक्रियाओं को आसानी और दक्षता के साथ करने में सक्षम बनाता है। 

सुखदीप सिंह ने कहा कि इन ऑपरेशन थियेटरों में प्रत्येक ओटी. एयर कंडीशनिंग के लिए अलग एयर हैंडलिंग यूनिट्स  के साथ इसका आधुनिक एर्गोनोमिक डिज़ाइन, एच इ पी ए  फिल्टर से लैस एक लैमिनर एयर लो सिस्टम, एंटीबैटीरियल कोटिंग के साथ टच-फ्री स्टील और ग्लास पैनल इसे  सब से अलग करते हुए इसे बहुत सुरक्षित ऑपरेशन थियेटर के रूप में जाना जाता है। 

उन्होंने कहा की अभी तक इस तकनीक का इस्तेमाल सिर्फ मुंबई के बड़े अस्पताल ही कर रहे हैं, जिसमें इस ओटी में संक्रमित हवा के संचलन को खत्म करने वाले दरवाजों को भली भांति बंद करके सील कर दिया गया है। इसके अलावा,  आधुनिक  एल ई डी जर्मन रोशनी का उपयोग डॉटरों और सर्जनों को ऑपरेटिंग क्षेत्र  का एरिया  छाया मुक्त देखने का अनुभव देता है।

इसके साथ ही सोहाना अस्पताल में घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए उार भारत के पहले पूरी तरह से आटोमेटिक रोबोटिस का भी उद्घाटन किया गया।सोहाना अस्पताल के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर के प्रमुख डॉ. गगनदीप सिंह सचदेवा ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए  इस घुटने की तकनीक को साझा करते हुए कहा कि आटोमेटिक रोबोटिस  पूरे उार भारत में आर्थोपेडिक सर्जरी के इतिहास में एक मील का पत्थर है। 

डॉ. गगनदीप सिंह सहदेव अब तक सोहाना अस्पताल में क्भ्, से अधिक घुटना बदलने के ऑपरेशन किए हैं। । डॉ. सचदेवा ने कहा कि इस तरह की सर्जरी आर्थोपेडिक सर्जनों के विशेषज्ञ ज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सुमेल  है, जिसके जरिए किसी भी सर्जरी को बेहद सटीक तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी में बहुत कम कट लगाने कि जरूरत होती  है जिससे कम से कम खून  निकलता है, और मरीज जल्दी ठीक हो जाता है।

डॉ. सचदेवा के अनुसार, इस नवीनतम तकनीक से ख़राब  घुटने के जोड़ों, गंभीर उम्र से संबंधित गठिया संबंधी मुश्कलों के रोगियों को बहुत लाभ होगा।सोहाना अस्पताल के मुय प्रशासक आदर्श सूरी ने मानवता की सेवा के लिए सोहाना अस्पताल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सोहाना अस्पताल का मिशन हमेशा मानवता रहा है । 

उन्होंने कहा कि 1995 में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चैरिटेबल आई हॉस्पिटल ट्रस्ट  के संकलप से शुरू हुआ सोहाना अस्पताल एक ऐसी संस्था है जो बिना किसी भेदभाव के देश भर में लाखों मरीजों की सेवा कर मानवता के कल्याण के लिए काम  कर रहा  है।ट्रस्ट के सचिव गुरमीत सिंह जी ने इस उपलधि के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा के उद्देश्य से काम करते हुए सोहाना अस्पताल हमेशा आधुनिक तकनीकी  इलाज़  में सबसे आगे रहेगा।

 

Tags: Health , Sohana Hospital , Modular Operation Theaters , Sri Guru Harkrishan Sahib Charitable Eye Hospital Trust , Robot for Knee Replacement Surgeries

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD