Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

केन्‍द्रीय कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने बेंगलुरु में मोटे अनाज और जैविक उत्पादों पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला देखा

छोटे किसानों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं प्रधानमंत्री- श्री तोमर

Narendra Singh Tomar, Union Agriculture & Farmers Welfare Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 22 Jan 2023

Last updated on: Jan 22, 2023, 00:00 IST

केन्‍द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के छोटे किसानों के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। श्री मोदी ने दूरदर्शिता के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ में मोटे अनाज का मुद्दा उठाया, जहां भारत सरकार के प्रस्‍ताव को 72 देशों के समर्थन के साथ संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुसार स्‍वीकार कर लिया गया, वर्ष 2023 अब भारत के नेतृत्व में मोटे अनाज के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। 

इसके पीछे सरकार का मुख्‍य उद्देश्‍य मोटे अनाज के उत्पादन और उत्पादकता, प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ाना है जिससे अंततः देश के किसानों की मदद होगी।केन्‍द्रीय मंत्री श्री तोमर ने आज बेंगलुरु में मोटे अनाज और जैविक उत्पादों पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। श्री तोमर ने कहा कि मोटे अनाज की फसल कम पानी में उगाई जा सकती है। मोटा अनाज किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद करता है।

देश में मोटा अनाज के उत्पादन और खपत में वृद्धि के साथ, इसका निर्यात भी बढ़ेगा, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ होगा। उन्होंने मोटे अनाज  के उत्पादन और खपत को बढ़ाने के लिए कर्नाटक सरकार के प्रयासों की सराहना की और 201 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने को मील का पत्थर बताया। उन्होंने राज्य के किसानों को प्रदान किए गए प्रोत्साहन की भी प्रशंसा की।

श्री तोमर ने कहा कि केन्‍द्र और राज्य सरकारें किसानों की आय बढ़ाने सहित उनके कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के माध्यम से किसानों को 6000 रुपये की वार्षिक आय सहायता राशि दी जा रही है। इसके अलावा, कर्नाटक में प्रत्येक किसान को 4,000 रुपये की अतिरिक्त वार्षिक आय सहायता दी जा रही है। 

अधिकांश छोटे किसानों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में 10,000 नए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की स्थापना की पहल की है, जिस पर भारत सरकार 6,865 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने पूरे देश के साथ-साथ कर्नाटक में भी नए एफपीओ के गठन में उत्साहपूर्ण योगदान की सराहना की। श्री तोमर ने कहा कि कृषि को उन्नत और किसान को समृद्ध बनाने के लिए केन्‍द्र द्वारा कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

इस अवसर पर श्री तोमर ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये। समारोह में केन्‍द्रीय रसायन एवं उर्वरक और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा के अलावा, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप सिंह शाही और राज्य के बागवानी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, कर्नाटक के कृषि मंत्री श्री बी.सी. पाटिल समारोह में उपस्थित थे।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Union Agriculture & Farmers Welfare Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD