Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अविस्मरणीय रहा सरकार की तरफ से ‘बेटियों की लोहड़ी’ को समर्पित किया हफ़्ता

राज्य स्तरीय समाप्ति समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, डॉ. गुरप्रीत कौर, विधायक नरिन्दर कौर भराज समेत अन्य सख्शियतों ने बेटियों के माता-पिता के साथ मनायी लोहड़ी

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr. Gurpreet Kaur, Narinder Kaur Bharaj, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 20 Jan 2023

Last updated on: Jan 20, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से आज संगरूर जिले के गाँव भलवान में ‘बेटियों की लोहड़ी’ को समर्पित हफ्ते के समाप्ति समारोह को मुख्य रखते हुये राज्य स्तरीय प्रोग्राम करवाया गया। 

इस प्रोग्राम में पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग मंत्री डॉ. बलजीत कौर, मुख्यमंत्री भगवंत मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और विधायक संगरूर श्रीमती नरिन्दर कौर भराज की तरफ से नवजात बेटियों और शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सफलताएं हासिल करने वाली लड़कियों को सम्मानित किया। 

इस मौके पर बोलते हुये कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब की बेटियाँ हर क्षेत्र में अग्रणी बन कर उभर रही हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए डट कर खड़ी है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रगतिशील सोच अनुसार पंजाब की बेटियों को हर क्षेत्र में आगे लेकर आने के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे हैं और इन प्रयासों की शानदार शुरुआत ‘बेटियों की लोहड़ी’ मना कर की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले समय के दौरान सरकारों की लापरवाही के कारण राज्य में लिंग अनुपात दर बहुत नीचे थी जिसको ऊँचा उठाने के लिए कोशिशें गंभीरता से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आम तौर पर बेटियों के जन्म पर समाज की तरफ से ख़ुशी नहीं मनायी जाती। 

इस बुरी प्रथा को बदलने के लिए ही पंजाब सरकार की तरफ से ‘बेटियों की लोहड़ी’ मनाने की प्रवृत्ति पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सदियों से लेकर अब तक महिलाओं ने समाज की तरक्की में अपना विलक्षण योगदान डाला है और हर क्षेत्र में नाम रौशन किया है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि गौरवमयी इतिहास वाले राज्य के लिए यह बड़े चिंतन की बात है कि यहाँ भ्रूण हत्या जैसी दुखद घटनाएँ हुई और इस बुरी सोच को मुकम्मल तौर पर ख़त्म करने के लिए ही पंजाब सरकार की तरफ से बेटियों की लोहड़ी हफ़्ता मनाने का यह प्रयास किया गया है। 

उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या के नाम पर जो धब्बा पंजाब के माथे पर लगा है उसको धोने के लिए राज्य सरकार की तरफ से बेटियों की आमद ही नहीं बल्कि जीवन के हर पड़ाव को खुशहाल तरीके से मनाया जायेगा।इस मौके पर संगरूर से विधायक नरिन्दर कौर भराज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बधाई के पात्र हैं जिनकी तरफ से बेटियों की अहमीयत को समाज के आगे रखने के लिए ऐसा बड़ा प्रयास किया गया। 

उन्होंने कहा कि इसी तरह यदि बेटियों को घरों में खुला और रचनात्मक माहौल मिले तो वह हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा सकती हैं।समागम के दौरान लोक कला मंच ज़ीरा की टीम की तरफ से मादा भ्रूण हत्या को रोकने के लिए ’मुझे कोख में न मारो’ शीर्षक के तहत नाटक का मंचन किया गया। 

इसके इलावा आदर्श स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया। मुख्य सख्शियतों की तरफ से इस मौके पर 51 नवजात बेटियों के माता-पिता को सम्मान पत्र और विशेष किटों से सम्मानित किया गया और 11 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और 20 मैरीटोरियस छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर जतिन्दर जोरवाल, एस. एस. पी. सुरेंद्र लांबा, मुख्यमंत्री के ओ. एस. डी. ऊँकार सिंह, चेयरमैन ज़िला योजना कमेटी गुरमेल सिंह घराचों, चेयरमैन गौ सेवा कमीशन अशोक कुमार सिंगला, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, सहायक कमिश्नर (यू. टी) नितेश जैन, एस. डी. एम. धूरी अमित गुप्ता, ज़िला प्रोग्राम अफ़सर गगनदीप सिंह, ज़िला सामाजिक सुरक्षा अफ़सर लवलीन कौर, ज़िला बाल सुरक्षा अफ़सर नवनीत कौर, ज़िला शिक्षा अफ़सर संजीव कुमार और बड़ी संख्या में अन्य आदरणिय और इलाका निवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr. Gurpreet Kaur , Narinder Kaur Bharaj , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD