Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्य सरकार लोगों को साफ़-सुथरा और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए वचनबद्ध : लाल चंद कटारूचक्क

ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री द्वारा विभागीय कामकाज की समीक्षा के लिए मीटिंग की अध्यक्षता

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jan 2023

Last updated on: Jan 20, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को साफ़-सुथरा और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए वचनबद्ध है। इस मकसद के लिए यह बेहद अहम हो जाता है कि विभागीय अधिकारी फील्ड में जाकर विभाग के कामकाज का जायज़ा लें जिससे किसी भी तरह की कमी को दूर करके विभाग को और भी सुचारू ढंग से चलाने में मदद मिल सके। 

यह विचार राज्य के खाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने विभाग की समीक्षा मीटिंग के दौरान प्रकट किये।इस मौके पर उन्होंने उपस्थित समूह ज़िला फूड सप्लाई कंट्रोलरों और अन्य अधिकारियों को अपने दफ्तरों में पौधे लगाने के लिए भी उत्साहित किया जिससे हरियाली अधीन क्षेत्र में विस्तार हो सके और विभाग के दफ्तरों की छवि और भी बढ़िया बन सके।

इस मौके पर मंत्री ने आटा दाल के कार्डों की वैरीफिकेशन के काम में तेज़ी लाने पर भी ज़ोर दिया जिससे योग्य लाभार्थी इस स्कीम का लाभ लेने से वंचित न रहें। अधिकारियों को अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करने की प्रेरणा देते हुए श्री कटारूचक्क ने कहा कि कामकाज में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस मौके पर श्री कटारूचक्क को इस बात से अवगत करवाया गया कि विभाग के डी. एफ. एस. सी. लुधियाना (पूर्वी) और डी. एफ. एस. सी. लुधियाना (पश्चिमी) विंगों को 27 जनवरी तक अलग करने की हिदायतें दे दीं गई हैं जिससे कामकाज बिना किसी रुकावट के निर्विघ्न चल सके। इसके साथ ही डी. एफ. एस. सीज़ को यह हिदायत भी की गई कि महीने में कम से कम एक बार एफ. आर. के. प्लांटों का दौरा किया जाया करे। 

गेहूँ के स्टॉक और इसकी गुणवत्ता बरकरार रखने सम्बन्धी विभाग की तरफ से उठाये जा रहे कदमों के बारे भी इस मौके पर मंत्री को जानकारी दी गई।विभाग के प्रिंसिपल सचिव राहुल भंडारी ने मंत्री को यकीन दिलाया कि विभागीय योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने और विभाग के कामकाज को और भी उचित ढंग के साथ चलाने में पूर्ण पारदर्शी कार्य विधि अपनाई जा रही है।

इस मौके पर दूसरों के इलावा विभाग के डायरैक्टर घनश्याम थोरी, ज्वाइंट डायरैक्टर डा. अंजुमन भास्कर और ज्वाइंट डायरैक्टर अजयवीर सिंह सराओ के इलावा समूह जिलों से डी. एफ. एस. सीज़ भी मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD