Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सूचना प्रौद्योगिकी सचिव ने 5जी दूर-संचार सेवा के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

Himachal Admin, HPSEBL, Digital Infrastructure Providers Association, DIPA, Dr. Abhishek Jain, Telecom Service Providers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Jan 2023

Last updated on: Jan 19, 2023, 00:00 IST

सचिव सूचना प्रौद्योगिकी डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि प्रदेश के लोगों को इस वर्ष के अंत तक 5जी इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में यहां आयोजित टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं, सूचना प्रौद्योगिकी, दूर-संचार विभाग व हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिकारियों और डिजिटल आधारभूत संरचना प्रदाता संघ के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक के उपरांत यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में दूर-संचार क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा इस सुविधा से वंचित गांवों, कम सिग्नल उपलब्धता वाले क्षेत्रों तथा जनजातीय क्षेत्रों में 5जी इंटरनेट सुविधा प्रदान करने के लिए दृढ़ प्रयास किए जा रहे हैं। दूर-संचार सेवा प्रदाताओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 5जी इंटरनेट सुविधा के उपलब्ध होने से डेटा हस्तांतरण व क्षमता में भी आशातीत बढ़ोतरी होगी। इससे विकास कार्यों को भी नए आयाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति समय की मांग है और इससे कार्य करने की दक्षता में भी बढ़ोतरी होगी।

 बैठक में उपस्थित विभिन्न सेवा प्रदाता कंपनियों ने आश्वस्त किया कि 5जी सुविधा के लिए आधारभूत ढांचे की स्थापना के दौरान पर्यावरण को कम से कम नुकसान और लोगों की सुविधा के दृष्टिगत सभी प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में यह सुझाव दिया गया कि सभी सेवा प्रदाता कंपनियों को समन्वय के साथ कार्य कर आधारभूत संरचना स्थापित करने का कार्य एक साथ करना चाहिए ताकि जमीन को बार-बार खोदना न पड़े।

सेवा प्रदाताओं ने 5जी से संबंधित राज्य की नीति में कुछ आवश्यक संशोधन करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे उन्हें सुविधा प्रदान करने में आसानी होगी।

इस अवसर पर डिजिटल आधारभूत संरचना प्रदाता संघ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डिजिटल आधारभूत संरचना प्रदाताओं को केरल में उनकी पायलट परियोजना से संबंधित रिपोर्ट साझा करने के लिए भी कहा गया।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने 5जी सेवा से संबंधित विस्तृत प्रस्तुति भी दी।

विशेष सचिव सूचना प्रौद्योगिकी टी. एस. रवीश, लोक निर्माण, शहरी विकास, राजस्व, विद्युत बोर्ड के अधिकारी और विभिन्न सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे। .0. 

 

Tags: Himachal Admin , HPSEBL , Digital Infrastructure Providers Association , DIPA , Dr. Abhishek Jain , Telecom Service Providers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD