Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जनजातीय समुदायों के कल्याण हेतु नई सहकारी समितियों के निर्माण के तौर-तरीकों को अंतिम रूप दिया गया, समझौता ज्ञापन पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे

Jammu, Commissioner Secretary Cooperatives Department, Yasha Mudgal, Secretary Tribal Affairs Department, Dr Shahid Iqbal Choudhary, Shahid Iqbal Choudhary, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 19 Jan 2023

Last updated on: Jan 19, 2023, 00:00 IST

आयुक्त सचिव सहकारिता विभाग यशा मुद्गल और सचिव जनजातीय मामले विभाग, डॉ. शाहिद इकबाल चैधरी ने आज जनजातीय समुदायों के कल्याण हेतु नई सहकारी समितियों के निर्माण के तौर-तरीकों पर चर्चा हेतु एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। 

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा इसकी प्रमुख योजनाओं और फंडिंग पैटर्न पर प्रकाश डालते हुए एक औपचारिक प्रस्तुति दी गई। बैठक में बताया गया कि जनजातीय कार्य विभाग जनजातीय समुदायों की आजीविका को बढ़ावा देने हेतु प्रधानमंत्री वन धन योजना लागू कर रहा है। 

योजना के तहत पहचाने गए उत्पादों के मूल्यवर्धन के लिए सहकारी समितियों को शामिल किया जाएगा। यह निर्णय लिया गया कि आदिवासी आबादी वाले क्षेत्रों में पहले से मौजूद सहकारी समितियों को पहले चरण में 100 वन धन विकास केंद्रों की स्थापना हेतु लक्षित किया जाएगा, जो बाजार लिंकेज के आधार पर वस्तुओं का चयन करेंगे और साथ ही ऐसी और सोसायटियों को एक फास्ट ट्रैक आधार पर पंजीकृत किया जाएगा।

सहकारिता विभाग के आयुक्त सचिव ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जनजातीय कार्य विभाग के साथ मिलकर काम करने के अवसरों के अधिकतम उपयोग हेतु पूरे जोश के साथ काम करने पर जोर दिया। नोडल अधिकारी, जनजातीय अनुसंधान संस्थान, जम्मू-कश्मीर, डॉ. अब्दुल खबीर ने उन क्षेत्रों के मूल तथ्यों को प्रस्तुत किया जहाँ दोनों विभागों के बीच अभिसरण संभव है।

यह भी निर्णय लिया गया कि दोनों विभाग लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन हेतु रोड मैप की रूपरेखा तैयार करते हुए एक औपचारिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। बैठक के दौरान बताया गया कि जनजातीय कार्य विभाग केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड के साथ एक अन्य अग्रणी परियोजना पर काम कर रहा है, जहां सहकारी समितियों को ऊन और अन्य उत्पादों के विपणन और प्रचार हेतु बेहतर लाभ दिया जाएगा। 

इसके अलावा, यह भी निर्णय लिया गया कि कारीगरों की पहचान सहकारिता विभाग के माध्यम से की जाएगी जिन्हें ट्राइफेड के पैनल में शामिल किया जाएगा। बैठक में सहकारिता समिति के पंजीयक मोहम्मद अकबर वानी, जनजातीय कार्य विभाग के सचिव मोहम्मद हरून, निदेशक जनजातीय कार्य मुशीर अहमद मिर्जा, संयुक्त निदेशक योजना, उप पंजीयक और दोनों विभागों के अन्य अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।

 

Tags: Jammu , Commissioner Secretary Cooperatives Department , Yasha Mudgal , Secretary Tribal Affairs Department , Dr Shahid Iqbal Choudhary , Shahid Iqbal Choudhary , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD