Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

पंजाब राज्य वन विकास निगम की आमदनी बीते साल के मुकाबले इस साल 4 करोड़ बढ़ी : लाल चंद कटारूचक्क

निगम के रीजनल मैनेजरों के साथ मीटिंग के दौरान वन मंत्री द्वारा पारदर्शिता पर ज़ोर

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Jan 2023

Last updated on: Jan 17, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में हरियाली के अंतगर्त क्षेत्रफल बढ़ाने और वातावरण की शुद्धता बरकरार रखने के लिए हर कदम उठाने हेतु वचनबद्ध है। इसमें पंजाब राज्य वन विकास निगम का बेहद अहम रोल है। 

यह विचार पंजाब के वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज मोहाली के सैक्टर 68 के वन कंपलैक्स पंजाब राज्य वन विकास निगम के रीजनल मैनेजरों की एक मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रकट किये।

इस मौके पर श्री कटारूचक्क ने इस बात पर ख़ुशी जाहिर की कि इस वर्ष निगम को 44 करोड़ रुपए की आमदनी वित्तीय साल के पहले 9 महीनों में ही हो गई है जबकि बीते वर्ष निगम को 40 करोड़ रुपए की आमदन हुई थी।

इस मौके पर निगम के अधिकारी द्वारा मंत्री को अवगत करवाया गया कि निगम की तरफ से कई नये प्रोजैक्ट बनाऐ जा रहे हैं जिनमें बठिंडा डिविज़न में वर्मीकम्पोस्ट प्रणाली स्थापित करना शामिल है। इस प्रोजैक्ट से जहाँ निगम की आमदन में विस्तार होगा, वहीं यह प्रणाली वातावरण अनुकूल भी है। 

इसके इलावा वन के क्षेत्रफल की रक्षा के लिए आर. सी. सी. पिल्लर के इलावा वृक्षों की संभाल के लिए ट्री-गार्ड तैयार करने और इसके इलावा वुडन (लकड़ी) की उच्च स्तर की करेटें तैयार करने आदि प्रोजैक्ट भी शुरू किये गए हैं।

विभागीय कामकाज में पूर्ण पारदर्शिता पर ज़ोर देते हुए श्री कटारूचक्क ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कोई भी अनियमितता पायी जाती है, उसके खि़लाफ़ रिकवरी के अलावा बनती सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जाये ।

क्योंकि राज्य सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि विभाग के कामकाज सम्बन्धी टैंडर प्रक्रिया के दौरान नियमों की सख्ती से पालना यकीनी बनाई जाये।

इस मौके पर दूसरों के इलावा पंजाब राज्य वन विकास निगम के चेयरमैन राकेश पुरी, प्रमुख मुख्य वनपाल आर. के. मिश्रा और मुख्य जनरल मैनेजर गीतांजली भी मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD