Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नामधारी संप्रदाय सादगी, सच्चाई और नम्रता का स्रोत : अमन अरोड़ा

मालेरकोटला में 66 नामधारी शहीद सिंहों की याद में राज्य स्तरीय शहीदी समागम

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Malerkotla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मालेरकोटला , 17 Jan 2023

Last updated on: Jan 17, 2023, 00:00 IST

’’सत्गुरू राम सिंह जी सिखी स्वाभिमान के पुनर संस्थापक और देश की आज़ादी के लिए बर्तानवी साम्राज्य के साथ असहयोग और बाइकाट को राजनैतिक हथियार के तौर पर बरतने वाले विश्व के पहले नीति-निर्माता थे। 

देश को अंग्रेज़ों के लुटने वाले शासन से आज़ाद कराने के लिए चाहे अलग-अलग धर्मों, मज़हबों, वर्गों और पार्टियों ने अपने-अपने तौर पर प्रयास किये परन्तु आज़ादी संग्राम में उनके नेतृत्व में नामधारी संप्रदाय की तरफ से डाला गया योगदान और कूकों से तरफ से दी गई शहादतें बेमिसाल हैं।’’ 

यह विचार श्री अमन अरोड़ा, सूचना एवं लोक संपर्क, आवास निर्माण और शहरी विकास विभागों के बारे कैबिनेट मंत्री पंजाब ने आज नामधारी शहीदी स्मारक में 66 नामधारी शहीद सिंहों की याद सम्बन्धी मनाए गए राज्य स्तरीय समागम को संबोधन करते हुये प्रकट किये।

श्री अरोड़ा ने कहा कि यह नामधारी सत्गुरू राम सिंह जी ही थे, जिन्होंने गुरूओं की तरफ से दिखाऐ हुए अहिंसा के रास्ते पर चलते हुये अंग्रेज़ों का और उनकी तरफ से दीं जाती सुख-सहूलतों का मुकम्मल बहिष्कार किया। नामधारी सत्गुरू राम सिंह जी की तरफ से शुरू किये गए असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन को बाद में महात्मा गांधी जैसे नेताओं ने अपनाने को पहल दी। 

इतिहास गवाह है देश की आज़ादी का असली आधार कूकों से तरफ से मलेरकोटला की पवित्र धरती से बांधा गया था।उन्होंने नामधारी संप्रदाय को सादगी, सच्चाई और नम्रता का स्रोत बताते हुये संगत से अपील की कि हमें इस संप्रदाय और गुरूओं की तरफ से दिखाऐ हुए मार्ग पर चलते हुए परमात्मा को प्राप्त करने के लिए यत्न करने चाहिएं। 

उन्होंने कहा कि इस समागम में शिरकत करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी आना था परन्तु कुछ अपरिहार्य कारणों से वह पहुँच नहीं सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को जो हुक्म या सेवा लगाई जायेगी, वह सिर झुका कर पूरी की जायेगी।

श्री अरोड़ा ने ऐलान किया कि नामधारी स्मारक से जुड़ी संगत की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुये जल्द ही मालेरकोटला-खन्ना सडक़ को 18 फुट से बढ़ाकर 33 फुट चौड़ी करने का काम जल्द शुरू किया जायेगा। इसके इलावा स्मारक के बाहर पार्किंग वाली जगह का भी कायाकल्प किया जायेगा।

इसके बाद पत्रकारों की तरफ से नाजायज निर्माणों और कब्जों संबंधी पूछे सवाल का जवाब देते हुये उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से हरेक व्यक्ति के सिर पर छत यकीनी बनाने के लिए बहुत आसान और सरल हाउसिंग पॉलसी लाई गई है। पिछले समय के दौरान राज्य में विकसित हुई 14500 के करीब ग़ैर-कानूनी कॉलोनियों को अधिकृत कराने के लिए इस पॉलसी का लाभ लेना चाहिए। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में किसी भी किस्म का ग़ैर-कानूनी काम और भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।समागम के दौरान मौजूदा गद्दीनशीन नामधारी ऊदय सिंह जी ने गुरू नानक देव जी, समूह गुरू साहिबान और सत्गुरू राम सिंह जी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुये संगत को गुरू के साथ जुड़ कर धर्म और देश की तरक्की के लिए काम करने का न्योता दिया। 

इस मौके पर समागम को दूसरों के इलावा हलका मालेरकोटला के विधायक डाक्टर जमील उर रहमान, हलका अमरगढ़ के विधायक प्रो. जसवंत सिंह गज्जणमाजरा और नामधारी दरबार के प्रधान सर. एच. एस. हंसपाल ने भी संबोधन किया। समागम में दूसरों के इलावा डिप्टी कमिश्नर श्री संयम अग्रवाल, जि़ला पुलिस प्रमुख श्रीमती अवनीत कौर सिद्धू, नामधारी सुरिन्दर सिंह और बड़ी संख्या में प्रमुख गणमान्य जन और संगतें उपस्थित थीं।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Malerkotla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD