Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अमन अरोड़ा द्वारा पटियाला में सरकारी प्रिंटिंग प्रैस का दौरा; कामकाज का लिया जायज़ा

प्रिंटिंग और स्टेशनरी मंत्री द्वारा बदलते समय की ज़रूरत के मुताबिक प्रिंटिंग प्रणाली को अपग्रेड करने पर ज़ोर

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Malerkotla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 17 Jan 2023

Last updated on: Jan 17, 2023, 00:00 IST

पंजाब के प्रिंटिंग और स्टेशनरी मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज यहाँ सरहन्द रोड पर स्थित सरकारी प्रिंटिंग प्रैस का अचानक दौरा करके इसकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिंटिंग प्रैस की जिलदसाज़ी और मशीन भाग का जायज़ा लिया और कर्मचारियों के साथ भी बातचीत की और उनकी मुश्किलें जानी।

ज़िक्रयोग्य है कि श्री अमन अरोड़ा, जिनके पास सूचना एवं लोक संपर्क, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग भी हैं, ने बीते दिनों ही प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग के मंत्री के तौर पर भी पद संभाला है।

अमन अरोड़ा ने कंट्रोलर पुनीत गोयल, अतिरिक्त कंट्रोलर आनंद सागर शर्मा के साथ यहाँ सरकारी प्रिंटिंग प्रैस की कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया और उन्होंने मौजूदा समय की माँग के मुताबिक प्रिंटिंग प्रणाली को आधुनिक तकनीकें अपना कर डिजिटल तरीके से अपग्रेड करने पर ज़ोर दिया।

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सभी विभागों के लिए स्टेशनरी और छपाई से सम्बन्धित काम इस विभाग के द्वारा करवाने के लिए वचनबद्ध है जिससे सरकारी प्रिंटिंग प्रैस के पास मौजूद मशीनरी और मानवीय शक्ति का सदुपयोग किया जा सके।

इस दौरान श्री अमन अरोड़ा ने प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग समेत पटियाला विकास अथॉरिटी के मुख्य प्रशासक श्री गौतम जैन और अन्य अधिकारियों के साथ एक सांझा बैठक करके दोनों विभागों की कारगुज़ारी की भी समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने सरकारी प्रैस कालोनी का भी दौरा किया।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Malerkotla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD