Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

दिल्ली एलजी ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड जाने से रोका : मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, Deputy Chief Minister, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jan 2023

Last updated on: Jan 12, 2023, 00:00 IST

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच कई मुद्दों पर जारी खींचतान के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को दावा किया कि एलजी ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने के आप के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

सिसोदिया ने कहा- एल-जी का हमारे शिक्षकों के लिए विदेशी एक्सपोजर प्रशिक्षण से इंकार करना दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर हमला है, जिसने पूरे विश्व में भारत को गौरवान्वित किया है। एलजी शिक्षा मॉडल को और शानदार बनाने में मदद करने के बजाय हमारी अनूठी पहल को रोकने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करते हुए कहा: हम दिल्ली सरकार के स्कूली शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजते रहे हैं, और इसने दिल्ली की शिक्षा क्रांति में बहुत योगदान दिया है, उन्हें प्रशिक्षण के लिए विदेश जाने से रोकना सही नहीं है। 

सिसोदिया ने दावा किया कि एलजी ने कहा कि इन प्रशिक्षणों का कोई औचित्य नहीं है, और उन्होंने एससीईआरटी से उनके लागत-लाभ विश्लेषण करने को कहा है। सिसोदिया ने पूछा- मैं एलजी से पूछना चाहता हूं कि इन प्रशिक्षणों का लागत-लाभ विश्लेषण कैसे किया जाएगा। 

क्या इन प्रशिक्षणों के बाद दिल्ली सरकार के स्कूलों में जो बदलाव हुए हैं- सीखने के लिए अद्भुत माहौल, बोर्ड परीक्षाओं में हमारे बच्चों के उत्कृष्ट परिणाम और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में माता-पिता का फिर से विश्वास पैदा हुआ है, क्या यह लाभ नहीं हैं? 

सिसोदिया ने इसे दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर हमला करार देते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद आप सरकार अपने शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों जैसे सिंगापुर, फिनलैंड, इंग्लैंड आदि में प्रशिक्षण के लिए भेजती रही है।

उन्होंने कहा- यह पहल हमारे शिक्षकों को वैश्विक अनुभव प्रदान करने के लिए की गई है ताकि वह हमारे स्कूलों में दुनिया भर की सर्वोत्तम प्रथाओं को अपना सकें। इइस पहल से हमारे शिक्षकों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब शिक्षा को वैश्विक नजरिए से देखते हैं।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , Deputy Chief Minister , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD