Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भ्रष्टाचार को ख़त्म करना सरकार की मुख्य प्राथमिकता : लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब सरकार नौजवानों को रोजग़ार उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध, केवल 9 महीनों में 21 हज़ार से अधिक नौकरियाँ दीं : लाल चंद कटारूचक्क

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jan 2023

Last updated on: Jan 12, 2023, 00:00 IST

पंजाब के वन एवं वन्य जीव और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार ने सत्ता में आने के बाद 21,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी हैं और पहली बार इतने कम समय में किसी राज्य सरकार ने इतने बड़े स्तर पर भर्ती की है। उन्होंने कहा कि यह भर्ती केवल 9 महीनों के समय में की गई है।  

आज वन भवन मोहाली में 46 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र देने के अवसर पर अपने संबोधन में श्री कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर शुरू की गई भर्ती मुहिम सरकार के नौजवानों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है, इतने कम समय में नौजवानों के लिए सरकारी नौकरियों के दरवाज़े खोले गए हैं।  

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का जि़क्र करते हुए श्री कटारूचक्क ने कहा कि नौजवानों को नौकरी सिफऱ् और सिफऱ् मेरिट के आधार पर दी गई है, क्योंकि नौकरी हासिल करना योग्य नौजवान का अधिकार होता है। इस मामले में न किसी की सिफ़ारिश मानी गई है और अन्य न ही किसी की सिफ़ारिश चलने दी गई है।

भर्ती हुए नए क्लर्कों को अपनी जि़म्मेदारी ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ निभाने के लिए प्रेरित करते हुए श्री कटारूचक्क ने कहा कि मान सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस सम्बन्ध में कानून के मुताबिक सख़्त कार्यवाही की जा रही है, जिससे इसके साथ बाकियों को भी सबक मिल सके।नए भर्ती होने वाले क्लर्कों को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने कर्मचारियों को ईमानदारी की बेहतर मिसाल बनने के लिए भी प्रेरित किया।

इस अवसर पर वन कॉर्पोरेशन के चेयरमैन श्री राकेश पुरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन श्रीमति राजी पी. श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन पाल श्री आर.के. मिश्रा, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन पाल (प्रशासन और तालमेल) श्री धरमिन्दर शर्मा, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन पाल (विकास) श्री सौरभ गुप्ता के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD