Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की

 

मलेशिया ओपन: कैरोलिना मारिनसे हारी पीवी सिंधु, प्रणय और सात्विक-चिराग की जोड़ी आगे बढ़ी

Badminton,Sports News, P. V. Sindhu, PV Sindhu, Malaysia Open, Carolina Marin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुआंलालम्पुर , 11 Jan 2023

Last updated on: Jan 11, 2023, 00:00 IST

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु 2023 में जीत की शुरूआत नहीं कर सकीं, क्योंकि बुधवार को उन्हें यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के शुरूआती दौर में रियो 2016 की चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार का सामना करना पड़ा। 

चोट के कारण पांच महीने तक बाहर रहने के बाद वापसी करने वाली सिंधु राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से अपने पहले मैच में 12-21, 21-10, 15-21 से हार गईं। 2021 में स्विस ओपन के फाइनल में मारिन द्वारा सिंधु को हराने के बाद से रियो 2016 के फाइनलिस्ट के बीच यह पहला मैच था। 

दूसरी ओर, एचएस प्रणय और विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पुरुष जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने अंतिम-16 में प्रवेश किया। पुरुष एकल में प्रणय ने पहले दौर में राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन को तीन गेमों में 22-24, 21-12, 21-18 से हराया। 

पुरुष युगल जोड़ी सात्विक और चिराग ने दुनिया के नौंवें नंबर की कोरियाई जोड़ी चोई सोल ग्यू और किम वोन हो को 21-16, 21-13 से हराया। एकल स्पर्धा में भाग लेने वाले एकमात्र भारतीय प्रणय का सामना क्वार्टरफाइनल में दूसरी वरीय स्थानीय खिलाड़ी ली जी जिया से संभावित क्वार्टरफाइनल भिड़ंत के लिए इंडोनेशियाई चिको आरा द्वी वाडोर्यो से होगा। 

सिंधु की हार से महिला एकल वर्ग में भारत की चुनौती समाप्त हो गई क्योंकि मालविका बंसोड़ को दुनिया की नंबर 2 कोरियाई एन से यंग से 9-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले, मंगलवार को सायना नेहवाल पहले दौर में चीन की हान यू से 12-21, 21-17, 12-21 से हार गईं और आकर्षी कश्यप को भी पहले दौर में चीनी ताइपे की वेन ची सू से 10-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा था।

 

Tags: Badminton , Sports News , P. V. Sindhu , PV Sindhu , Malaysia Open , Carolina Marin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD