Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नेशनल गतका एसोसिएशन ने लड़कियों को गतका रेफरी बनाना किया शुरू

गतका खेलने के लिए लड़कियों को प्रेरित करने पर दिया जोर

Gatka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तलवंडी साबो , 09 Jan 2023

Last updated on: Jan 09, 2023, 00:00 IST

नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा तलवंडी साबो (बठिंडा) में बालिका गतका खिलाड़ियों को सशक्त बनाने, उनकी क्षमता निर्माण बढ़ाने और गतका मैदान में तकनीकी अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी के समान अवसर प्रदान करने के लिए उत्तरी क्षेत्र का दो दिवसीय गतका सेमिनार-सह-रेफरी शिविर आज यहां संपन्न हुआ।

गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब (रजि.) और इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट काउंसिल (रजि.), के सहयोग से अजोजित इस कैंप के समापन के मौके पर माता साहिब कौर कॉलेज (गर्ल्स) तलवंडी साबो की प्रिंसिपल कमलजीत कौर और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के उपकार्यालय के प्रभारी भोला सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने नेशनल गतका एसोसिएशन की लड़कियों को रेफरी के रूप में समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रशंसा की और कहा कि इससे अधिक लड़कियां गतका खेलने के लिए आकर्षित होंगी।  उन्होंने कहा कि गतका और शास्त्र विद्या सिख विरासत की प्राचीन कला है। 

उन्होंने सिख धर्म से विभिन्न उदाहरण देते हुए गुरुओं द्वारा महिलाओं को समानता देने के संदेश का उल्लेख किया और कहा कि गतका विशेष रूप से महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का एक बेहतर खेल है। उन्होंने शिरोमणि कमेटी द्वारा सिख मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी दी और आश्वासन दिया कि तलवंडी साबो में 20 और 21 जनवरी को होने वाली गर्ल्स नेशनल गतका चैंपियनशिप में शिरोमणि कमेटी पूरा सहयोग देगी।

नेशनल गतका एसोसिएशन के समन्वयक सिमरनजीत सिंह और गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव तलविंदर सिंह ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पंजीकृत गतका खेल संस्था, नेशनल गतका एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में गतका खेल को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है और इन्हीं प्रयासों के तहत लड़कियों को गतका की ओर आकर्षित करने और उन्हें गतका मैदान में तकनीकी अधिकारियों के समान अवसर प्रदान करने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है ताकि लड़कियां भी भविष्य के सभी टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका निभा सकें। 

इस कैंप में भाग लेने वाली लड़कियों को नेशनल गतका एसोसिएशन की ओर से टी-शर्ट और सर्टिफिकेट भी दिए गए।इस मौके पर नेशनल गतका एसोसिएशन के खेल डायरेक्टोरेट के डायरेक्टर हरकिरणजीत सिंह फाजिल्का, रमनजीत सिंह शंट्टी, रविंदर सिंह रवि, प्रशिक्षण एवं कोचिंग डायरेक्टोरेट के डायरेक्टर इंदरजोध सिंह सन्नी,चरनजीत कौर मोहाली, गुरप्रीत सिंह बठिंडा, चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के राजदीप सिंह बाली, जिला गतका एसोसिएशन बठिंडा के अध्यक्ष हरजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी जसकरन सिंह, चीफ रैफरी सुप्रीत सिंह और परमिंदर सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Gatka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD