Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आर्मी मैन और उसका सहयोगी पंजाब में गिरफ्तार, 31 किलो हेरोइन जब्त

Crime News Punjab, Crime News, Chandigarh, Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Border Security Force, BSF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jan 2023

Last updated on: Jan 07, 2023, 00:00 IST

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। राज्य पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ एक संयुक्त अभियान में सेना के एक जवान और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 31.02 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। 

डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी है। पठानकोट में सिपाही के पद पर तैनात 26 वर्षीय आर्मी मैन और उसके सहयोगी परमजीत सिंह को फाजिल्का से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से हेरोइन के अलावा एक कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। 

डीजीपी यादव ने कहा कि सुनियोजित अभियान के तहत फाजिल्का पुलिस ने एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में सदर फाजिल्का इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा, कार की जांच करने पर उनमें से एक ने भारतीय सेना का आईडी कार्ड दिखाया और जब पुलिस ने वाहन की जांच के लिए जोर दिया तो वे कार में ही भागने में सफल रहे। 

पुलिस टीमों ने सभी चौकियों को अलर्ट कर उनका पता लगाने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने बताया कि वाहन की जांच करने पर पुलिस टीमों ने कार से हेरोइन के 29 पैकेट बरामद किए। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी रंजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया है कि दोनों आरोपी एक पाइप की मदद से सीमा बाड़ के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा धकेली गई ड्रग्स की खेप को वापस लाने के बाद सीमावर्ती जिले से भाग रहे थे।

 

Tags: Crime News Punjab , Crime News , Chandigarh , Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Border Security Force , BSF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD