Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप से पहले भारत ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, International Cricket Council, ICC, India, Australia, Bangladesh, U19 Womens T20 World Cup, U19 Womens T20 World Cup 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jan 2023

Last updated on: Jan 07, 2023, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी तक होने वाले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के शुरूआती सीजन से पहले भारत आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से सभी 16 टीमों के अभ्यास कार्यक्रम की घोषणा के अनुसार मैच 9 जनवरी से शुरू होंगे। 

14 जनवरी को होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच से दो दिन पहले तक चलेंगे। भारत का पहला वॉर्म-अप मैच 9 जनवरी को स्टेन सिटी स्कूल में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आस्ट्रेलिया के खिलाफ है, जबकि उनका दूसरा वॉर्म-अप मैच 11 जनवरी को सेंट स्टिथियंस कॉलेज में उसी समय बांग्लादेश के खिलाफ है। 

दो दिन के अभ्यास मैचों में टीमें गौतेंग में चार स्थानों पर अभ्यास मैच खेलेंगी, जिसमें सेंट स्टिथियंस कॉलेज, स्टेन सिटी स्कूल, तुक्स ओवल और हम्मांसक्राल ओवल शामिल है। मुख्य टूर्नामेंट से पहले प्रत्येक टीम दो वार्म-अप मैच खेलेगी। ब्राहमफिसचरविले को शुरू में स्थानों में से एक के रूप में निर्धारित किया गया था, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में प्रांत में लगातार खराब मौसम के कारण गीले आउटफील्ड के परिणामस्वरूप मैचों को स्टेन सिटी स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया। 

आईसीसी अंडर-19 महिला टी2 विश्व कप के पहले सीजन में 16 टीमें बेनोनी और पोचेफस्ट्रूम में चार स्थानों पर 41 मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक समूह की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स राउंड में आगे बढ़ेंगी, जहां टीमों को छह के दो समूहों में रखा जाएगा। 

भारत को दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीमें 14 जनवरी को बेनोनी के विलोमूर पार्क में अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का पहला मुकाबला खेलेंगी। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 27 जनवरी को पोचेफस्ट्रूम में जेबी मार्क्‍स ओवल में खेला जाएगा। वहीं, फाइनल 29 जनवरी को इसी मैदान पर होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , International Cricket Council , ICC , India , Australia , Bangladesh , U19 Womens T20 World Cup , U19 Womens T20 World Cup 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD