Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हम जीत से सिर्फ एक कदम दूर रह गए : टिम साउदी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Tim Southee, Pakistan, New Zealand, 2nd Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कराची , 07 Jan 2023

Last updated on: Jan 07, 2023, 00:00 IST

पाकिस्तान दौरे पर आए न्यूजीलैंड दल के सिर्फ एक सदस्य (बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची) ने इससे पहले पाकिस्तान में क्रिकेट खेला था। टीम की कमान एक नए कप्तान टिम साउदी के हाथों में थी और वे विदेश में टेस्ट सीरीज जीत से बस एक कदम दूर रह गए। दोनों टेस्ट अंतिम दिन तक गए और दोनों में चारों परिणाम (जीत, हार, ड्रॉ, टाई) संभव थे। 

लेकिन अफसोस सीरीज 0-0 के ड्रॉ पर समाप्त हुई। साउदी ने मैच के बाद कहा, "आप टेस्ट मैच जीतने के लिए खेलते हो और हम दोनों मैच जीतने की स्थिति में थे। हम सीरीज जीतने से बस एक कदम दूर थे। 0-0 के परिणाम से मैं निराश हूं और मुझे लगता है कि पाकिस्तान भी निराश होगा। 

10 दिन की मेहनत के बाद यह परिणाम निराशाजनक है। लेकिन निश्चित रूप से पिछले 10 दिनों में कुछ 'अच्छा क्रिकेट' खेला गया।"जब अंपायर्स ने खराब रोशनी के कारण खेल को समाप्त घोषित किया, तब न्यूजीलैंड को सिर्फ एक विकेट की दरकार थी, वहीं पाकिस्तान सिर्फ 15 रन पीछे था। 

साउदी से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने पारी घोषित करने में देरी कर दी, तब उन्होंने जवाब दिया, "अंतिम समय तक पिच पर बल्लेबाजी करना आसान था। इसलिए आप उनको अधिक ओवर और कम रन नहीं दे सकते थे। हमने चौथे दिन 2.5 ओवर में ही दो विकेट झटक लिए थे और यह हमारे लिए बढ़िया शुरूआत थी। 

जब आप पीछे देखते हैं तो लगता है कि आप उस व़क्त और बेहतर कर सकते थे, लेकिन उस समय हमने जो निर्णय लिया, उस पर हम अब भी कायम हैं।"न्यूजीलैंड की जीत की राह में सरफराज अहमद सबसे बड़ा रोड़ा बने। लगभग चार साल बाद पाकिस्तानी टीम में वापसी कर रहे सरफराज ने ना सिर्फ शतक जड़ा बल्कि 67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 

जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तब पाकिस्तान का स्कोर एक समय 80 ओवर में छह विकेट पर 267 रन था और वे लक्ष्य से सिर्फ 52 रन पीछे थे। तब नई गेंद उपलब्ध थी, लेकिन साउदी ने नई गेंद नहीं ली। इसका कारण गिनाते हुए उन्होंने कहा, "उस समय क्रीज पर सरफराज और आगा सलमान टिक कर खेल रहे थे और तेजी से रन बना रहे थे। 

सरफराज ने पूरे दिन बल्लेबाजी की थी, इसलिए हमने नई गेंद लेने में देरी की। अगर हम नई गेंद लेते तो उनके बल्ले पर आसानी से गेंद आती और उन्हें रन बनाने में आसानी होती। हम उस समय वह साझेदारी तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। जब साझेदारी टूटी, तब हमने नई गेंद ली, इसके बाद हमें दो और विकेट मिले।"

उन्होंने कहा, "भले ही दोनों मैच और सीरीज ड्रॉ हुए हो, लेकिन दोनों मैच रोमांचक थे और मुझे लगता है कि दर्शकों ने भी इसका भरपूर लुत्फ उठाया। हमने यहां पर अपने समय का भरपूर मनोरंजन किया और हमारा जमकर स्वागत-सत्कार हुआ। अब हमारी नजर वनडे सीरीज पर है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Tim Southee , Pakistan , New Zealand , 2nd Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD