Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नंबर एक कार्लोस अलकारेज ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 से हटे

Sports News, Tennis, Tennis Player, Carlos Alcaraz, Australian Open, Australian Open 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेड्रिड , 07 Jan 2023

Last updated on: Jan 07, 2023, 00:00 IST

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अलकारेज दाएं पैर की चोट के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से हट गए हैं। 19 वर्षीय अलकारेज, जो पिछले वर्ष सबसे युवा नंबर एक खिलाड़ी बने थे, अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में टॉप सीड खिलाड़ी के रूप में उतरते। 

अलकारेज ने ट्वीट किया, "जब मैं प्री सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ पर था, तो मुझे ट्रेनिंग के दौरान अचानक चोट लग गयी। मेरे दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया है। मैंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए फिट होने की भरपूर कोशिश की लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब मैं 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में उतरूंगा।"

अलकारेज के हटने का मतलब है कि कैस्पर रुड, स्टेफानोस सितसिपास और नोवाक जोकोविच के पास ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद सोमवार को शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका होगा।अलकारेज को 2022 में शानदार प्रदर्शन होने के बावजूद पेरिस मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल से हटना पड़ा था और इसी चोट के कारण वह तुरीन में एटीपी फाइनल्स से भी बाहर रहे थे।

12 सितम्बर को अलकारेज विश्व के सबसे युवा नंबर एक खिलाड़ी बने थे। उनका 2022 में 57-13 का रिकॉर्ड रहा था। वह पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में मातियो बेरेटिनी से हार गए थे।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Carlos Alcaraz , Australian Open , Australian Open 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD