Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वोल्वो कार ने पर्यावरण अनुकूल फुल इलेक्ट्रिक एसयूवी XC-40 रिचार्ज की चंडीगढ़ में डिलीवरी की शुरू

भारत की पहली स्थानीय रूप से असेंबल की गई कार, 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनने की यात्रा की तरफ वोल्वो का कदम

Commercial, Volvo Car India, Volvo XC40 Recharge,Bangalore, Karnataka, Electric SUV
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jan 2023

Last updated on: Jan 05, 2023, 00:00 IST

पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक कार की तरफ कदम बढ़ाते हुए वोल्वो कार ने कुछ समय पहले फुल इलेक्ट्रिक लक्ज़री एसयूवी-XC40 रिचार्ज लॉन्च की थी। आज इस इलेक्ट्रिक कार को उत्तर भारत में लोगों के लिए उपलब्ध करवाने की शुरुआत की गई। चंडीगढ़ व पंजाब के लोगों के लिए इस कार की डिलीवरी शुरू कर दी गई है।

आज चंडीगढ़ स्थित वोल्वो शोरूम में इस कार को जनता के लिए प्रदर्शित किया गया।  वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने इस मौके पर कहा कि वोल्वो कार 2030 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनने की शुरुआत कर चुकी है। हमारी इलेक्ट्रिक लक्ज़री एसयूवी-XC40 रिचार्ज इस दिशा में हमारा पहला कदम है।

यह कार लॉन्च होते ही दक्षिण भारत में भारी मात्रा में बुक की गई थी। ऐसी ही प्रतिक्रिया हमें चंडीगढ़ व पंजाब से भी मिली है। आज से हम यहां इसकी डिलीवरी शुरू कर रहे हैं।इलेक्ट्रिक लक्ज़री एसयूवी-XC40 रिचार्ज की खास बात यह है कि यह कार भारत की पहली ऐसी कार है जो स्थानीय रूप से असेंबल की गई है।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ यह कार ग्राहक को लक्ज़री अनुभव देती है। यह अपने सेगमेंट में सबसे तेज़ इलेक्ट्रिक कार में से एक है। यह कार 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ती है। इस कार में ग्राहक को 78 kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। यह बड़ी बैटरी इसको एक बार फुल चार्ज करने पर 400 किलोमीटर से ज़्यादा चलने में मदद करती है।

इसकी बैटरी 28 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज होती है।वोल्वो वारंटी, सर्विस और रोड साइड असिस्टेंस पर तीन साल का पैकेज दे रही है। XC40 रिचार्ज बैटरी 8 साल की वारंटी और 11kW क्षमता के एक वॉलबॉक्स चार्जर के साथ आती है। इसमें ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया गया है।

सभी XC-40 रिचार्ज मालिकों को एक्सक्लूसिव ट्रे क्रोनर प्रोग्राम की मेम्बरशिप भी मिलेगी। ट्रे क्रोनर सदस्यता विशेष रूप से वोल्वो XC40 रिचार्ज कार मालिकों के लिए डिज़ाइन किए गए लाभ और सेवाएं प्रदान करती है, उनकी संतुष्टि और आराम को ध्यान में रखते हुए।इस कार की बुकिंग केवल कंपनी की वेबसाइट से ही की जा सकती है।

 

Tags: Commercial , Volvo Car India , Volvo XC40 Recharge , Bangalore , Karnataka , Electric SUV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD