Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम पद से देंगे इस्तीफा, दोपहर 3 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित

Siddaramaiah, Chief Minister of Karnataka, Indian National Congress, Congress, Karnataka, Bengaluru, DK Shivakumar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बेंगलुरु , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 15:24 IST

कर्नाटक कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच यह स्पष्ट हो गया है कि सीएम सिद्दारमैया आज तीन बजे अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने इसकी पुष्टि की है। नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच सीएम सिद्दारमैया के सरकारी आवास कावेरी पर सुबह ब्रेकफास्ट मीटिंग में डीके शिवकुमार पहुंचे थे।

इसी बैठक में एचके पाटिल भी शामिल थे। कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ सिद्धारमैया के करीबी कई विधायक भी इस बैठक में शामिल हुए। इस दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को गले लगाकर यह सन्देश देने की कोशिश की कि पार्टी के अंदर के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है।

बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मुख्यमंत्री सिद्दारमैया 3 बजे इस्तीफा देंगे। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हम डीके शिवकुमार को नया सीएम बनाएंगे।" मुख्यमंत्री कार्यालय की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, “मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज दोपहर 2:30 बजे लोक भवन का दौरा करेंगे।

इसके बाद वह दोपहर 3 बजे अपने दूसरे आधिकारिक आवास ‘कृष्णा’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।” इससे पहले सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाया गया था। यहां पार्टी आलाकमान के साथ चली लंबी बैठक के बाद ही सीएम को लेकर फैसला हो गया था, लेकिन आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था, तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कर्नाटक में इस बार 'पावर ट्रांसफर' होने वाला है।

सिद्धारमैया के समर्थक उनके इस्तीफे से संतुष्ट नहीं थे, वहीं डीके शिवकुमार के समर्थक पहले से ही जश्न मनाने में लगे हुए थे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सिद्दारमैया दिल्ली में मंत्रिमंडल फेरबदल और शिवकुमार की जगह नए केपीसीसी अध्यक्ष की नियुक्ति का प्रस्ताव लेकर गए थे। हालांकि सूत्रों का दावा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सिद्दारमैया से साफ कहा कि वे बिना किसी नई बातचीत के सत्ता हस्तांतरण को सुचारू रूप से पूरा करें।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और के.सी. वेणुगोपाल ने भी सिद्दारमैया को यह कहकर मनाया कि राहुल गांधी ने उन्हें दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया और अब पार्टी के फैसले का सम्मान करने की बारी उनकी है।

 

Tags: Siddaramaiah , Chief Minister of Karnataka , Indian National Congress , Congress , Karnataka , Bengaluru , DK Shivakumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD