Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ख़ाद्य एवं सिवल सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा ट्रक ऑपरेटरों की अदायगियां 31 जनवरी तक किये जाने के हुक्म

ट्रक ऑपरेटरों के साथ लाल चंद कटारूचक्क द्वारा मीटिंग

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jan 2023

Last updated on: Jan 05, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग की भलाई और उनका जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है। यह विचार आज सैक्टर 39 के अनाज भवन में राज्य के ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने ट्रक ऑपरेटरों के साथ एक मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रकट किये।

इस दौरान श्री कटारूचक्क ने विभागीय अधिकारियों को हिदायतें दीं कि ट्रक ऑपरेटरों को बनती अदायगियां 31 जनवरी, 2023 तक हर हालात में अदा कर दीं जाएँ और इस सम्बन्धी सभी जिलों को हिदायतें की जाएँ जिससे इस वर्ग को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर उन्होंने ट्रक ऑपरेटरों को 3 सदस्यीय कमेटी बनाने के लिए भी कहा जिससे भविष्य में किसी भी मसले सम्बन्धी खुल कर सरकार के साथ विचार-विमर्श किया जा सके।

इस मौके पर उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सभी ट्रकों में जल्दी ही जी. पी. एस. प्रणाली लगाई जायेगी जिससे कामकाज में और भी पारदर्शिता लाई जा सके।इस मौके पर ऑपरेटरों की तरफ से कलस्टर प्रणाली की जगह पर मार्केट कमेटियों में टैंडर सिर्फ़ ट्रक ऑपरेटरों को अलाट करने, गोदामों तक पहुँच, सड़कों की हालत में सुधार करने और एस. ओ. आर. रेटों में विस्तार करने सम्बन्धी रखी गई माँगों पर मंत्री ने हमदर्दी के साथ विचार करने का भरोसा दिया।

इस मौके पर विभाग के डायरैक्टर अमरपाल सिंह और ज्वाइंट डायरैक्टर डॉ. अंजुमन भास्कर भी मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD