Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

योगी आदित्यनाथ ने लोक सेवा आयोग यूपी की नई वेबसाइट का किया शुभारंभ

 Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Uttar Pradesh Chief Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 03 Jan 2023

Last updated on: Jan 03, 2023, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आवेदन के लिए एकल अवसरीय पंजीकरण व्यवस्था तथा आयोग की नई वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोग की भावी योजनाओं, चयन कैलेंडर आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े पांच वर्ष में राज्य सरकार ने एक निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से चयन प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करते हुए साढ़े पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण कार्य में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बड़ी भूमिका रही है। 

उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आज से प्रारंभ हो रही एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) व्यवस्था से अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा होगी। अब आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न चयन परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी को बार-बार अपना व्यक्तिगत विवरण नहीं देना होगा। आवेदक को अपना फोटो एवं हस्ताक्षर केवल एक बार अपलोड करने की आवश्यकता है। 

व्यक्तिगत विवरण एवं फोटो एवं हस्ताक्षर, संसोधन एवं अद्यतन करने की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था ओ.टी.आर. में दर्ज समस्त सूचनाएं डिजिटल रूप में कभी भी कहीं से उपलब्ध होगी। साथ ही, सरकारी नौकरी की भिन्न-भिन्न अधिसूचनाओं के सापेक्ष आवेदन प्रक्रिया में ओटीआर में दर्ज सूचनाएं स्व प्रदर्शित होगी। 

ओटीआर (व्यक्तिगत विवरण, फोटो एवं हस्ताक्षर आदि) में दर्ज समस्त सूचनाएं जारी करने वाले संस्थानों से डिजिटली सत्यापित होगी। इससे निश्चित ही अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलेगी। योगी ने कहा कि अभ्यर्थियों को बताया जाना चाहिए कि ओटीआर किसी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं है, बल्कि यह केवल आवेदकों की सूचना का संग्रह है, जिसके माध्यम से आवेदक को अपनी प्रोफाइल बनाये रखने की सुविधा के लिए अलग डैशबोर्ड प्रदान किया जा रहा है।  

नई व्यवस्था के संबंध में प्रतियोगी युवाओं को जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगभग एक दशक से अधिक समय के अंतराल पर आयोग ने अब अपनी नूतन वेबसाइट भी तैयार की है। वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित समस्त अद्यतन सूचनाओं का समावेश करने का प्रयास किया गया है, ताकि समस्त अभ्यर्थियों को एक ही पोर्टल पर आवेदन, परीक्षा, परीक्षा परिणाम, साक्षात्कार, चयन, कट ऑफ माकर्स एवं आयोग से सम्बन्धित समस्त सूचनाएं प्राप्त हो सकें।

इसका शुभ परिणाम अभ्यर्थियों के लिये हितकर होगा। साथ ही साथ आयोग के कार्य निष्पादन से सम्बन्धित सारी अद्यतन सूचनाएं यथा अधियाचन/विज्ञापन/ भर्ती/प्रोन्नति/अनुशासनिक प्रकरण भी इस नयी वेबसाइट में एक ही जगह उपलब्ध होंगी। इससे शासन और आयोग में बेहतर समन्वय और गुणधर्मिता के साथ समयबद्धता का अनुपालन कर कार्य प्रभावी तरीके से सम्पन्न हो सकेगा।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Uttar Pradesh Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD