Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली के विरुद्ध जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक ली

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ranji Trophy, Jaydev Unadkat, Jaydev Unadkat Hat Trick
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजकोट , 03 Jan 2023

Last updated on: Jan 03, 2023, 00:00 IST

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में एक यादगार वापसी के साथ साल 2022 का अंत किया था। अब उन्होंने नए साल की शुरूआत रणजी ट्रॉफी में वापसी पर अपने पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर की। राजकोट में दिल्ली के विरुद्ध चल रहे एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में मंगलवार को पहले दिन उनादकट ने यह कारनामा करते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

सौराष्ट्र के कप्तान उनादकट ने अपने और मैच के पहले ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रमश: ध्रुव शौरी, आयुष बदोनी और वैभव रावल को चलता किया। यह सब दिल्ली के कप्तान यश ढुल द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद हुआ। 

यह रणजी ट्रॉफी इतिहास में पहले ओवर में ली गई पहली हैट्रिक है। इससे पहले सबसे कम समय में हैट्रिक लेने का कारनामा कर्नाटक के आर विनय कुमार ने किया था। अपने दूसरे ओवर का अंत होने से पहले उनादकट ने दो और शिकार करते हुए अपने प्रथम श्रेणी करियर में 21वीं बार एक पारी में पांच विकेट लिए। 

जब उन्होंने ललित यादव को शून्य के स्कोर पर पगबाधा किया तब दिल्ली का स्कोर था - छह विकेट पर मात्र पांच रन और उनादकट के आंकड़े कुछ इस प्रकार थे - 2-0-5-5। अपनी पहली पारी में दिल्ली 133 पर सिमट गई। यह पहला मौका था जब उनादकट ने अपने 98 प्रथम श्रेणी मैचों के करियर में पारी में आठ विकेट निकाले। 

उनादकट ने 12 ओवर में 39 रन देकर आठ विकेट झटके। ऋतिक शौकीन ने नाबाद 68 और शिवांक वशिष्ठ ने 38 रन बनाकर दिल्ली को 100 के पार पहुंचाया। वरना दिल्ली के सात विकेट तो मात्र 10 रन के स्कोर पर गिर चुके थे। शौकीन और वशिष्ठ ने नौंवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की।

उनादकट के विकेटों में शौरी का विकेट सबसे महत्वपूर्ण था। वह इसलिए क्योंकि तीन राउंड के बाद शौरी इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने छह पारियों में 144.75 की औसत और दो शतकों और दो अर्धशतकों की मदद से 579 रन बनाए हैं। इस मैच से बदोनी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया जबकि रावल ने पिछले ह़फ्ते तमिलनाडु के विरुद्ध नाबाद 95 रनों की मैच-बचाऊ पारी खेली थी। 

यह मैच नॉकआउट में पहुंचने की राह में खड़ी सौराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है। तीन मैचों के बाद सौराष्ट्र एक जीत और दो ड्रॉ से मिले 12 अंकों के साथ ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर है। मुंबई और महाराष्ट्र पहले दो स्थानों पर विराजमान हैं। बतौर गेंदबाज और कप्तान उनादकट एक बढ़िया दौर से गुजर रहे हैं।

पिछले महीने वह सौराष्ट्र की विजय हजारे ट्रॉफी जीत में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 10 मैचों में 3.33 की इकॉनमी से उनादकट ने 19 विकेट लिए थे। इसके बाद मीरपुर में टेस्ट टीम में वापसी पर उन्होंने अपना पहला टेस्ट विकेट झटका। भारत की जीत में उनादकट ने कुल मिलाकर तीन विकेट अपने नाम किए थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ranji Trophy , Jaydev Unadkat , Jaydev Unadkat Hat Trick

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD