Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा फार्मेसी कॉलेज बेला ने माइंड मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल

 

कर्नाटक के सीएम बोले : महाराष्ट्र के विपक्ष के नेता मानसिक संतुलन खो चुके हैं

 Basavaraj Bommai, BJP, Bharatiya Janata Party, Karnataka, Bengaluru, Chief Minister Of Karnataka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेलगावी (कर्नाटक) , 21 Dec 2022

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में विपक्षी नेताओं द्वारा विधानसभा के अंदर और बाहर दिए जा रहे बयानों से ऐसा आभास होता है कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। बोम्मई ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र में विपक्षी दलों पर कर्नाटक के साथ सीमा विवाद का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

बोम्मई ने कहा, "पहले एनसीपी नेताओं ने सीमा मुद्दे से राजनीतिक लाभ लेने के लिए बोली लगाई थी, लेकिन वे अपने प्रयास में विफल रहे। ऐसे समय में जब दोनों राज्यों के लोग सौहार्द बनाए हुए हैं, ये नेता बड़े पैमाने पर कर्नाटक में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।" 

बोम्मई ने कहा, "लोगों का समर्थन नहीं होने के बावजूद राजनीतिक दलों के झंडों से पता चलता है कि विरोध मार्च में केवल विपक्षी दलों के सदस्य और उसके पदाधिकारी शामिल थे। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि यह मार्च राजनीति से प्रेरित था।" सीएम ने कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं से अपने महाराष्ट्र समकक्षों से बात करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यह सड़कों पर हल करने का मुद्दा नहीं है और यही बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कही थी। उन्होंने कहा, "इसी महाराष्ट्र ने सीमा रेखा को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन वह समझ गया है कि उसका मामला बहुत कमजोर है। अपना उद्देश्य पूरा करने के लिए महाराष्ट्र ऐसी स्थिति बना रह है और इसका लाभ उठाना चाहता है। 

लेकिन वह सफल नहीं होगा।" बोम्मई की टिप्पणी शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत द्वारा बुधवार को कर्नाटक में घुसने की धमकी देने के बाद आई है। उन्होंने कहा कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया है, इसलिए उन्हें कर्नाटक में प्रवेश के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। 

उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद पर नए सिरे से वाकयुद्ध छिड़ गया है। बोम्मई ने कहा, "विपक्षी नेता का चीन की तरह कर्नाटक पर हमला करने की कोशिश का बयान उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है। लेकिन उस नेता को इस तथ्य की जानकारी नहीं है कि कर्नाटक भारत में है।"

बोम्मई ने कहा, "भारतीय सेना की तरह कर्नाटक पुलिस महाराष्ट्र के प्रदर्शनकारियों को वापस खदेड़ देगी। कन्नड़ लोग उन्हें खदेड़ने के लिए काफी मजबूत हैं।"

 

Tags: Basavaraj Bommai , BJP , Bharatiya Janata Party , Karnataka , Bengaluru , Chief Minister Of Karnataka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD