Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एम्स बीबीनगर में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्घाटन किया

डॉ. मनसुख मांडविया का मेडिसिन के विद्यार्थियों से प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ मानवता की सेवा करने का आह्वान

Mansukh Mandaviya, Union Minister of Health & Family Welfare, BJP, Bharatiya Janata Party, Ayushman Bharat Health Account, ABHA, AIIMS Bibinagar, Health Management Information System, HMIS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेलंगाना , 18 Dec 2022

Last updated on: Dec 18, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज एम्स बीबीनगर की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) सेवाओं का उद्घाटन किया और वीडियो विशेषज्ञ परामर्श के रीयल टाइम व्यावहारिक प्रदर्शन का अवलोकन किया। 

एबीडीएम देश भर में स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने की दिशा में सरकार द्वारा शुरू की गई पहल है और इसमें क्यूआर कोड-आधारित रोगी पंजीकरण, स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) शामिल है, जो किसी भी अस्पताल में डेटा का प्रबंधन करने से संबंधित एक सॉफ्टवेयर है, जिसमें रोगी पंजीकरण, रोगी क्यू प्रबंधन, लैब सूचना प्रणाली, डॉक्टर्स डेस्क, ओपी बिलिंग आदि जैसी कई डिजिटल सेवाएं शामिल हैं। 

डॉ. मांडविया ने कहा कि “आयुष्मान भारत स्‍वास्‍थ्‍य खाता (एबीएचए) कार्ड की मदद से रोगी अपने मेडिकल रिकॉर्ड को खोए बिना, उसे पूरे भारत में कहीं भी, कभी भी एक्‍सेस कर सकते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक बहुत आसानी से उनकी पहुंच बढ़ायी जा सकेगी।”

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एमबीबीएस के नए बैच (2022-23) के विद्यार्थियों को महर्षि चरक शपथ दिलायी और प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “एम्स एक प्रतिष्ठित संस्थान है। इसकी प्रतिष्ठा कुछ इस प्रकार की है कि लोग सोचते हैं कि यदि कोई इलाज एम्स में उपलब्ध नहीं है, तो वह पूरे देश में कहीं और उपलब्ध नहीं है।”

इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रत्येक मेडिकल विद्यार्थी से सफलता हासिल करने के लिए दो महत्वपूर्ण गुणों -प्रतिबद्धता और समर्पण को अपने मन में बैठाने का आह्वान किया। श्री मांडविया ने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य मानवता की सेवा है, इसको कभी भी व्यवसाय नहीं बनाना चाहिए । 

उन्‍होंने  याद दिलाया कि भारत ने संकट का फायदा उठाए बिना कोविड से पहले वाली कीमतों पर ही शेष दुनिया को महत्वपूर्ण दवाओं की आपूर्ति की। उन्होंने कहा कि भारत का यह कदम 'वसुधैव कुटुम्बकम' के सिद्धांत के अनुरूप था। उन्होंने एम्स के शिक्षकों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि युवा डॉक्टर गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने संस्थान की कैंटीन में विद्यार्थियों के साथ दोपहर का भोजन भी किया और उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री की उपस्थिति में हर्बल वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जहां एम्स बीबीनगर के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों द्वारा 101 हर्बल पौधे लगाए गए। 

कार्यकारी निदेशक डॉ. भाटिया ने इस अवसर पर मंत्री को एम्स बीबीनगर की प्रगति रिपोर्ट भेंट की। बाद में डॉ. मांडविया ने निर्माणाधीन कार्य की समीक्षा के लिए निर्माण स्थल का दौरा किया।इस कार्यक्रम में श्री कोमती रेड्डी वेंकट रेड्डी, सांसद, भुवनगिरी निर्वाचन क्षेत्र, कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) विकास भाटिया,  डीन (अकादमिक) प्रो. (डॉ.) राहुल नारंग और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) नीरज अग्रवाल ने भी भाग लिया।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Union Minister of Health & Family Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party , Ayushman Bharat Health Account , ABHA , AIIMS Bibinagar , Health Management Information System , HMIS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD