Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के नए इंजन के रूप में आधुनिक भारत के भविष्य की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है : सर्बानंद सोनोवाल

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, North Eastern Council, Golden Jubilee Celebration of NEC, Shillong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 18 Dec 2022

Last updated on: Dec 18, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास की उत्प्रेरक रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के नए इंजन के रूप में आधुनिक भारत के भविष्य की यात्रा को और आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

श्री सर्बानंद सोनोवाल शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के बाद अपने विचार साझा कर रहे थे। श्री सोनोवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर 2450 करोड़ रूपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई अन्य प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही यह पहल देश के समग्र विकास के लिए 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के प्रधानमंत्री श्री मोदी के दृष्टिकोण का एक वास्तविक प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रगतिशील नेतृत्व में देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र की उन्नति और प्रगति का मार्ग स्थायी शांति तथा समुदायों के लिए सम्मान के साथ ही इस क्षेत्र की अभूतपूर्व विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए तैयार की गई है। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा उद्घाटन की गई इन परियोजनाओं से न केवल मेघालय बल्कि संपूर्ण पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। पूर्वोत्तर राज्यों को अष्टलक्ष्मी के रूप में मान्यता देने तथा इस क्षेत्र में विकास के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , North Eastern Council , Golden Jubilee Celebration of NEC , Shillong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD