Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक

 

लतीफपुरा (जालंधर) मामले में प्रभावित सभी गरीब परिवारों का मान सरकार करेगी पुनर्वास

इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चलाया गया अभियान

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jagtar Singh Sanghera, Sheetal Angural, Raman Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Dec 2022

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली 'आप' सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जालंधर के लतीफपुरा में 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' में प्रभावित लोगों के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की है। मान सरकार ने घोषणा की है कि आर्थिक रूप से कमजोर सभी प्रभावित परिवारों को जालंधर में उच्च श्रेणी के घरों का निर्माण कर पुनर्वास कराया जाएगा।

यहां पार्टी मुख्यालय में जालंधर पश्चिम से 'आप' विधायक शीतल अंगुरल, जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, जालंधर के चेयरमैन प्रो. जगतार सिंह संघेड़ा ने कहा कि यह अभियान शीर्ष अदालत के निर्देश पर चलाया गया था और यह पिछली सरकारों की कपटपूर्ण नीतियों का परिणाम है।

'आप' नेताओं ने इस संवेदनशील मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ अपमानजनक अभियान चलाने के लिए विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि इस अभियान के लिए पिछली सरकारें दोषी है, जो इस मुद्दे का ठोस समाधान खोजने के बजाय वर्षों से लटकाए हुए थी।प्रो. जगतार सिंह संघेड़ा ने कहा कि ये घर सार्वजनिक भूमि पर बने हुए थे। इस मामले में अवमानना का मामला भी ट्रस्ट के खिलाफ चल रहा था, जिसके चलते यह अभियान चलाया गया। 

ट्रस्ट ने 12 दिसंबर को शीर्ष अदालत के समक्ष एक स्थिति रिपोर्ट भी पेश किया था। लेकिन हम भरोसा देते हैं कि इस अभियान में किसी को भी हम नुकसान नहीं पहुंचने देंगे। हम इस मामले में प्रभावित सभी परिवारों को घर देंगे और उनका सम्मान पूर्वक पुनर्वास करवाएंगे।

प्रो. संघेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने भी आदेश दिया है कि सभी प्रभावित गरीब परिवारों का जल्द से जल्द पुनर्वास कराया जाए और इसके लिए काम भी शुरू कर दिए गए हैं। गरीबी रेखा से नीचे के प्रत्येक परिवार, जिनके घर को इस अभियान के दौरान तोड़ा गया है, को जल्द ही एक किचन, एक बाथरूम और दो कमरों वाला घर दिया जाएगा।

विधायक शीतल अंगुरल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गरीबोन्मुखी सरकार है और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए जी जान से काम कर रही है। इस अभियान मैं प्रभावित हुए किसी भी गरीब परिवार को हम  बेघर नहीं रहने देंगे।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jagtar Singh Sanghera , Sheetal Angural , Raman Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD