Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

वन श्रमिकों का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता : लाल चंद कटारूचक्क

वन मंत्री द्वारा डेमोक्रेटिक वन यूनियन के साथ मुलाकात

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Dec 2022

Last updated on: Dec 06, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए अथक कोशिशें की जा रही हैं। राज्य के वन श्रमिक भी इस कड़ी का एक बेहद अहम हिस्सा हैं और उनके कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। यह विचार आज मोहाली के सैक्टर-68 में वन कंपलैक्स में राज्य के वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने डेमोक्रेटिक वन यूनियन के श्रमिकों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रकट किये।

वन श्रमिकों के कल्याण के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुये श्री कटारूचक्क ने यह बताया कि जहाँ तक श्रमिकों को पिछले बकाए न मिलने की बात है तो इस सम्बन्धी सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दी जा चुकी है और अब भारत सरकार की तरफ से चि_ी मिलने का इन्तज़ार किया जा रहा है जिसके मिलते ही यह बकाए अदा कर दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि राज्य भर के जि़ला वन अधिकारियों को हिदायतें जारी की जा चुकीं हैं कि श्रमिकों को उनके वेतन हर माह की 10 तारीख से पहले जारी करना यकीनी बनाया जाये।

अन्य मुद्दों पर रौशनी डालते हुये उन्होंने कहा कि जहाँ तक कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने का सवाल है तो सरकार की तरफ से इस सम्बन्धी गंभीरता से यत्न किये जा रहे हैं और एक ठोस नीति तैयार की जा रही है।वरिष्ठता सूची के बारे श्री कटारूचक्क ने स्पष्ट किया कि यह सूची तैयार करने की प्रक्रिया में है और यह भरपूर कोशिश है कि कोई भी योग्य मुलाजि़म इसमें शामिल होने से वंचित न रह जाये। 

जहाँ तक कच्चे मुलाजिमों को पक्के मुलाजिमों वाली सहूलतें देने का सवाल है तो इस सम्बन्धी सरकारी नियमों अनुसार ही कार्यवाही की जायेगी।इस मौके पर दूसरों के इलावा प्रधान मुख्य वनपाल श्री आर. के. मिश्रा, अतिरिक्त प्रमुख वनपाल श्री धर्मिंदर शर्मा और अन्य अधिकारी हाजिऱ थे।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD