Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी का दौरा शुरू किया

Naveen Patnaik, Biju Janata Dal, Chief Minister of Odisha, BJD, Bhubaneswar, Odisha, Sports News, Hockey, FIH Hockey Mens World Cup, FIH Hockey Mens World Cup 2023, FIH Hockey Mens World Cup Trophy, FIH Hockey Mens World Cup 2023 Trophy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 05 Dec 2022

Last updated on: Dec 05, 2022, 00:00 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को ट्रॉफी सौंपने के साथ भुवनेश्वर में एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी के दौरे की शुरूआत की। ट्रॉफी दौरे की शानदार सफलता की कामना करते हुए, मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हॉकी विश्व कप ट्रॉफी टूर पूरे भारत में विश्व कप के लिए उत्साह पैदा करेगा। 

हम 16 टीमों की मेजबानी करेंगे और मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे।" उन्होंने कहा कि यह टीमों और प्रशंसकों के लिए यादगार विश्व कप होगा। इस अवसर पर ओडिशा के खेल एवं युवा सेवा मंत्री तुषारकांति बेहेरा, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, राज्य के खेल सचिव आर विनील कृष्णा, हॉकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्रीवास्तव सहित अधिकारी और हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे।

ट्रॉफी 25 दिसंबर को ओडिशा लौटने से पहले 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा करेगी। इस प्रकार प्रशंसकों और जनता को विजेता टीम के उठाने से पहले प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। अगले 21 दिनों में, ट्रॉफी पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में यात्रा करेगी।

ओडिशा में वापसी पर हॉकी विश्व कप ट्रॉफी सभी जिलों का दौरा करेगी। अधिकारियों ने कहा कि ट्रॉफी सुंदरगढ़ जिले के 17 ब्लॉकों का भी दौरा करेगी, जो हॉकी के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि दौरे का आखिरी चरण राउरकेला में होगा और अंत में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में वापसी होगी, जहां फाइनल 29 जनवरी, 2023 को खेला जाएगा।

 

Tags: Naveen Patnaik , Biju Janata Dal , Chief Minister of Odisha , BJD , Bhubaneswar , Odisha , Sports News , Hockey , FIH Hockey Mens World Cup , FIH Hockey Mens World Cup 2023 , FIH Hockey Mens World Cup Trophy , FIH Hockey Mens World Cup 2023 Trophy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD