Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नेशनल गतका एसोसिएशन द्वारा रेफरी और तकनीकी अधिकारियों के लिए उत्तरी क्षेत्र गतका पुनश्चर्या शिविर

National Gatka Association of India, National Gatka Association, Gatka, Gurdwara Garna Sahib, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 Nov 2022

Last updated on: Nov 27, 2022, 00:00 IST

नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (रजि.) ने दो अगामी राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों के सफल आयोजन के लिए गुरुद्वारा गरना साहिब, होशियारपुर, पंजाब में रेफरी के लिय दो दिवसीय नॉर्थ जोन गतका रिफ्रेशर-कम-ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जिसमें राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा व दिल्ली से गतका खेल के तकनीकी ऑफ़िशियल ने भाग लिया।

यह जानकारी देते हुए नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) के नेशनल कोऑर्डिनेटर सिमरनजीत सिंह व गतका एसोसिएशन पंजाब के जनरल सेक्रेटरी तलविंदर सिंह ने बताया कि यह गतका रिफ्रेशर कैंप विशेष रूप से दिसंबर माह में चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली 10वीं राष्ट्रीय गतका (लड़के) चैम्पियनशिप और झारखण्ड में आयोजित होने वाली 10वीं राष्ट्रीय गतका (लड़कियों) चैम्पियनशिप की तैयारियों के लिये लगाया जा रहा है। 

इस के इलावा जनवरी माह में मंडला, मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गतका आयोजनों के सफल आयोजन हेतु रैफरियों एवं अन्य तकनीकी अधिकारियों को गतका नियमों के विभिन्न नियमों की जानकारी भी साझा की गई।उन्होंने कहा कि एन.जी.ए.आई के प्रधान स. हरजीत सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर से पहले दक्षिण क्षेत्र का प्रशिक्षण शिविर पिछले सप्ताह पुडुचेरी में आयोजित किया गया है और भविष्य में पूर्वी क्षेत्र का प्रशिक्षण शिविर भी जल्द आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मनदीप सिंह ढींडसा, रविंदर सिंह रवि और रमनप्रीत सिंह शेंटी ने इस कैंप के आयोजन में विशेष सहयोग दिया। तलविंदर सिंह और सिमरनजीत सिंह ने इस शिविर का उद्घाटन किया और थ्योरी कक्षाओं के दौरान गतके के विभिन्न विषयों पर रेफरी को जानकारी दी।

एनजीएआई की और से सभी रेफरी और कोचों को टी-शर्ट, गतका ब्रोशर, प्रमाण पत्र और नियम पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं। इस शिविर में नरेंद्रपाल सिंह, तेजिंदर सिंह, योगराज सिंह, हरविंदर सिंह, विजय प्रताप सिंह ने भी भाग लिया और प्रायोगिक कक्षाएं लीं।

 

Tags: National Gatka Association of India , National Gatka Association , Gatka , Gurdwara Garna Sahib , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD