Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

आईएफएफआई की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता ज्यूरी ने मीडिया और प्रतिनिधियों से मुलाकात की

फिल्म महोत्सव का मुख्य विचार विभिन्न प्रकार के विकल्प सामने लाना है: अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता ज्यूरी के अध्यक्ष नादव लापिड

Hollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, Nadav Lapid
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 27 Nov 2022

Last updated on: Nov 27, 2022, 00:00 IST

भारत के 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इजरायल के निर्देशक, लेखक और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता ज्यूरी के अध्यक्ष नादव लापिड ने कहा कि फिल्म महोत्सव का मुख्य विचार सिनेमा की केवल एक दृष्टि को प्रस्तुत करना नहीं है, बल्कि विभिन्न विकल्पों को सामने लाना है। वे फिल्म महोत्सव के दौरान पीआईबी द्वारा आयोजित आईएफएफआई टेबल टॉक्स में मीडिया और प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे थे।

नादव लापिड ने कहा कि हालांकि अब कई फिल्म महोत्सव हाइब्रिड मोड में आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर फ़िल्में देखना ज्यादा खूबसूरत है। उन्होंने कहा, "बड़े पर्दे पर एक साथ अच्छी फिल्में देखना मानवता की सर्वोच्च उपलब्धियों में से एक है।"अन्य फिल्म समारोहों के साथ आईएफएफआई की तुलना के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में नादव लापिड ने कहा कि प्रत्येक फिल्म महोत्सव अपने तरीके से अद्वितीय और अलग है, इसलिए उनकी तुलना करना मुश्किल है। 

ज्यूरी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता खंड में फिल्मों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन इस बात पर सहमति व्यक्त की कि चयन में सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है।ज्यूरी सदस्य और फ्रांस के डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता जेवियर एंगुलो बारटुरेन ने कहा कि उन्हें आईएफएफआई में भीड़ भरे सभागारों और सिनेमा के बारे में चर्चा करने वाले लोगों को देखकर प्रसन्नता हुई। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि लोगों को बड़े पर्दे पर फिल्में देखनी चाहिए।

भारत के ज्यूरी सदस्य, लेखक और निर्देशक सुदीप्तो सेन ने सुझाव दिया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्में आएं, एक स्थायी कार्यक्रम-निर्माता को नियुक्त किये जाने की जरूरत है, क्योंकि यह पूरे वर्ष की प्रक्रिया होती है। उन्होंने इस वर्ष समग्र 360 डिग्री फिल्म समारोह आयोजित करने के लिए आईएफएफआई के आयोजकों को बधाई दी। सुदीप्तो सेन ने कहा, "यह अब तक का सबसे अच्छा आयोजित आईएफएफआई है, जिसे मैंने देखा है। 

एक देश के रूप में भारत की विविधता, रंग और प्रस्तुति सब कुछ बहुत अच्छा था। महोत्सव के विभिन्न पहलुओं पर विचार करते हुए, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि आईएफएफआई कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों के बराबर है। आईएफएफआई एक महोत्सव के रूप में परिपक्व हो गया है।“ उन्होंने आने वाले वर्षों में आईएफएफआई में पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर एक अनुभाग की जरूरत पर भी जोर दिया।

फिल्मों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के बारे में बात करते हुए, जूरी के सदस्य एवं फ्रांस के फिल्म संपादक पास्कल चावांस ने कहा कि भले ही उन्होंने कई अच्छी अभिनेत्रियों को देखा है, लेकिन उन्हें दी जाने वाली भूमिकाएं बहुत ज्यादा सम्मानजनक नहीं हैं। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जूरी में संयुक्त राज्य अमेरिका के एनीमेशन फिल्म निर्माता जिन्को गोटोह भी शामिल थे। इस बातचीत में शामिल हुए एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक रविंदर भाकर ने कहा कि इफ्फी समुद्र तट की स्वच्छता से संबंधित एक अभियान से भी जुड़ा हुआ है, जिसकी शुरुआत 28 नवंबर 2022 की सुबह पणजी के मीरामार समुद्र तट से होगी।  

इस वर्ष इफ्फी में प्रतिष्ठित स्वर्ण मयूर पुरस्कार के लिए पंद्रह फिल्में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के अलावा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जूरी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) और विशेष जूरी पुरस्कारों का चयन करेगी। जूरी सात विभिन्न निर्देशकों द्वारा बनाई गई पहली अंतरराष्ट्रीय व भारतीय फिक्शन फीचर के संग्रह में से किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फीचर फिल्म का भी चयन करेगी।

 

Tags: Hollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , Nadav Lapid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD