Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

53वें इफ्फी के प्रतिनिधियों ने मैक्सिकन सिनेमा का लुत्‍फ उठाया

‘‘फिल्में लोगों के बीच मतभेदों को दूर करने और राष्ट्रों के बीच संबंध स्‍थापित करने का सबसे अच्छा तरीका हैं’’: मिगुएल टोरुको मार्केस

Hollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, Miguel Torruco Marqués
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 27 Nov 2022

Last updated on: Nov 27, 2022, 00:00 IST

53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) ने अपने सभी प्रतिनिधियों के लिए मनोरम मैक्सिकन फिल्‍मों का उत्‍सव तैयार किया है। इस महोत्‍सव में विभिन्न श्रेणियों में मेक्सिको की कई फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मेक्सिको सरकार के पर्यटन मंत्री मिगुएल टोरुको मार्केस ने एक वीडियो संदेश में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “गोवा में अतुल्य भारत के 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्‍सव के इस महत्वपूर्ण क्षण को आपके साथ साझा करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। 

मेक्सिको अपनी अनूठी संस्कृति और विविधता के लिए जाना जाता है और हमारा सिनेमा इस विरासत का एक बहुत महत्‍वपूर्ण हिस्सा है। हमारा देश महान फिल्म निर्देशकों और अभिनेताओं की भूमि हैं, जिन्हें हम किंवदंतियां मानते हैं। हमारी फिल्मों को दुनिया भर में कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।’’ 

उन्होंने मैक्सिकन सिनेमा को देश के सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल की अभिव्यक्ति के रूप में जन्म लेने वाला बताया है। उन्होंने इस तथ्‍य को गर्व के साथ साझा किया कि उनकी मां, मारिया एलेना मार्केस और पिता मिगुएल टोरुको, मैक्सिकन सिनेमा के ‘स्वर्ण युग’ के बहुत लोकप्रिय एक्‍टर थे।

उन्‍होंने यह भी कहा, “मैंने हमेशा सोचा है कि फिल्में लोगों के बीच के मतभेद दूर करने और राष्ट्रों के बीच संबंध स्‍थापित करने का सबसे अच्छा तरीका हैं। वर्तमान में मेक्सिको में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उद्योग की शानदार रचनात्मकता और उत्पादन क्षमता मौजूद है, जो हमें सिनेमा के नए युग की ओर ले जाती है। 

हमें इस विशिष्‍ट महोत्‍सव में मैक्सिकन फिल्मों की भागीदारी होने पर बहुत गर्व हो रहा है। मैं उन सभी को अपना सर्वश्रेष्‍ठ समर्थन देना चाहता हूं और उनकी प्रशंसा करना चाहता हूं जो इस सुंदर आयोजन का हिस्सा हैं। मैं आप सभी की सफलता की कामना करता हूं।”

‘इफ्फी टेबल टॉक’ सत्र के दौरान ‘रेड शूज’ फिल्म के निर्माता अलेजांद्रो डी इकाजा ने कहा कि मैक्सिकन सरकार का सिनेमा के लिए एक कोष है जिसके तहत वे फिल्मों को बढ़ावा देते हैं, जिनमें हमारी तरह की कलात्मक फिल्में भी शामिल हैं। इस तरह की फिल्‍मों को सरकारी प्रोत्साहन के बिना बनाना बहुत मुश्किल है क्योंकि इनका व्यावसायीकरण करना बहुत कठिन है। 

उन्होंने यह भी कहा कि वह शादी के विषय पर भारत के साथ मिलकर संयुक्त रूप से एक फिल्म निर्माण की संभावना तलाश रहे हैं। हम वास्तव में शादी के बारे में संयुक्त रूप से एक फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों देशों में शादी एक बड़ा, रंगारंग और कई दिनों तक चलने वाला समारोह है। इस तरह की सांस्कृतिक समानताएं भविष्य में अन्य परियोजनाओं को भी जन्म दे सकती हैं।

वर्ष 2022 की मैक्सिकन फिल्म रेड शूज का मुकाबला अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता खंड में 14 अन्य फिल्मों के साथ होगा, जिसमें विजेता को प्रतिष्ठित स्‍वर्ण मयूर पुरस्‍कार से सम्मानित किया जाएगा। रेड शूज, कार्लोस एशेलमैन कैसर द्वारा निर्देशित, एक ऐसे किसान के बारे में बनाई गई फिल्म है जो एकाकी जीवन जीता है और उसे अपनी बेटी की मृत्यु का समाचार मिलता है। यह फिल्म वेनिस इंटरनेशनल फिल्म महोत्‍सव में ऑडियंस पुरस्‍कार के लिए प्रतिस्‍पर्धा में थी और इसे कई महोत्‍सव में नामांकन प्राप्त हुए हैं।

‘बेस्ट डेब्यू फीचर डायरेक्टर’ के पुरस्कार की दौड़ में मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा मिलकर ‘आइलैंड ऑफ लॉस्ट गर्ल्स’ फिल्म बनाई गई है। एन-मैरी श्मिट और ब्रायन श्मिट द्वारा निर्देशित, यह फिल्म तीन बहनों की एक रोमांचक कहानी है जो विशाल लहरों और अलौकिक जीवों से जूझते हुए एक समुद्री गुफा में फंस जाती हैं। इस फिल्म को मॉस्को अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्म महोत्‍सव के साथ-साथ फंटासिया महोत्‍सव में भी प्रदर्शित किया गया था।

मंटो डी जेमस (रोब ऑफ जेम्स) मेक्सिको और अर्जेंटीना का सह-उत्‍पादन है जिसे फेस्टिवल कैलिडोस्कोप सेगमेंट के तहत प्रदर्शित किया गया था। यह फिल्म ग्रामीण मेक्सिको के सेट वाली है जहां विभिन्न सामाजिक वर्गों की तीन महिलाएं दुर्भाग्‍य से लापता व्‍यक्ति के मामले में संगठित अपराध में शामिल हो जाती हैं। मैक्सिकन मूल की जिन अन्य फिल्मों ने 53वें इफ्फी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है उनमें ब्लैंकुइटा, सोल्स जर्नी, ईमी, पिनोचियो और हुसेरा शामिल हैं।

 

Tags: Hollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , Miguel Torruco Marqués

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD