Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अफगानिस्तान ने पहले वनडे में श्रीलंका को 60 रन से दी मात, जादरान ने ठोका शतक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Afghanistan, Sri Lanka, Afghanistan Vs Sri Lanka, 1st ODI, ODI Series, Ibrahim Zadran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पल्लेकेले , 26 Nov 2022

Last updated on: Nov 26, 2022, 00:00 IST

सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान की 120 गेंदों में 106 रन की पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 60 रन की आसान जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम को जीत के लिए 295 रन का लक्ष्य दिया था। शीर्ष-तीन बल्लेबाजों की मदद से टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 294 बना लिए। 

इब्राहिम के सह-सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 55 गेंदों पर 53 और नंबर 3 रहमत शाह ने 61 गेंदों पर 52 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंकाई टीम को 38 ओवर में ऑलआउट किया, इस दौरान टीम 234 रन ही बना पाई। तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने चार विकेट झटके। गुलबदीन नायब ने तीन विकेट और यामीन अहमदजई ने 2 विकेट झटके।

दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक पहली श्रृंखला में श्रीलंका रन चेज करने में कामयाब नहीं रही। मेजबान टीम ने 6.2 ओवर के बाद 35 रन पर दो विकेट खो दिए, जिसमें कुसल मेंडिस ने एक रन बनाया और दिनेश 14 रन बनाकर आउट हुए। रन चेज मामले में देखा जाए तो सिर्फ पाथुम निशांका ने 83 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली और मध्य क्रम के बल्लेबाज वानिंदु हसरंगा ने 46 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली। 

इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा बनाने में कामयाब नहीं रहा। कप्तान दासुन शनाका ने 16 रन की पारी खेली। वहीं, हसरंगा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए टीम की तरफ से दो विकेट झटके। हालांकि, टीम अफगानिस्तानी गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई और 234 रन पर ढेर हो गई।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Afghanistan , Sri Lanka , Afghanistan Vs Sri Lanka , 1st ODI , ODI Series , Ibrahim Zadran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD