Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सीबीआई की चार्जशीट में सिसोदिया का नाम नहीं, पूरा मामला फर्जी : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi, Central Bureau of Investigation, CBI, Manish Sisodia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Nov 2022

Last updated on: Nov 25, 2022, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर पहले आरोप पत्र में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है, आरोप पत्र में दिल्ली आबकारी नीति मामले में सात आरोपी व्यक्तियों का नाम है। पूरे मामले को 'फर्जी' करार देते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सिसोदिया को फंसाने की कोशिश की जा रही है, सीबीआई को अपनी जांच में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं मिला है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया- सीबीआई चार्जशीट में मनीष का नाम नहीं है। पूरा केस फर्र्जी है, रेड में कुछ नहीं मिला। 800 अफसरों को 4 महीने तक अपनी जांच में कुछ नहीं मिला। मनीष ने शिक्षा क्रांति से देश के करोड़ों गरीब बच्चों को अच्छे भविष्य की उम्मीद दी। मुझे दुख है ऐसे शख्स को झूठे केस में फंसाकर बदनाम करने की साजिश रची गई।

सीबीआई की चार्जशीट में विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, समीर महेंद्रू, अरुण रामचंद्र पिल्लई, मूथा गौतम और दो लोक सेवकों आबकारी विभाग में तत्कालीन उपायुक्त कुलदीप सिंह और आबकारी विभाग में तत्कालीन सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह का नाम है। राउज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष दायर चार्जशीट में उल्लेख किया गया है कि अन्य लोक सेवकों और अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। सीबीआई ने कहा कि बाद में एक पूरक आरोप पत्र भी दायर किया जा सकता है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi , Central Bureau of Investigation , CBI , Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD