Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सरदार सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश हिना खान के साथ 'नामाकूल' पर काम करना रहा कूल और बवाल' साक्षी म्हाडोलकर

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कंबोडिया में अमेरिकी रक्षा मंत्री श्री लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Cambodia
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कंबोडिया , 22 Nov 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कंबोडिया के सिएम रीप में अमेरिकी रक्षा मंत्री श्री लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। श्री राजनाथ सिंह और श्री लॉयड ऑस्टिन 9वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम) प्लस बैठक में भाग लेने के लिए कंबोडिया में हैं। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मुलाकात की और बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। रक्षा मंत्री के साथ रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरमाने और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

दोनों रक्षा मंत्रियों ने एक मजबूत भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पारस्परिक हित के मुद्दों की विस्तृत बातचीत की। श्री राजनाथ सिंह ने सैन्य उड्डयन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में क्षमता निर्माण के लिए दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

रक्षा मंत्री भारत एवं अमेरिका के बीच अधिक रक्षा-औद्योगिक सहयोग हेतु एक रोडमैप बनाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने विमान रख-रखाव, मरम्मत एवं ओवरहाल (एमआरओ) और जहाज निर्माण, मरम्मत व रिफिट में भारत की बढ़ती विशेषज्ञता पर प्रकाश डाला तथा ऐसे विशिष्ट क्षेत्रों का सुझाव दिया जहां अमेरिकी रक्षा कंपनियां भारत में भारतीय भागीदारों के साथ प्रौद्योगिकी सहयोग व विनिर्माण अवसरों की तलाश कर सकती हैं। सचिव ऑस्टिन ने सुझावों का स्वागत किया और रक्षा मंत्री को इस संबंध में सहयोग का आश्वासन दिया।

दोनों नेताओं ने नेविगेशन, ओवरफ्लाइट एवं बाधारहित व्यापार की स्वतंत्रता के साथ एक समावेशी और नियम-आधारित इंडो पैसिफिक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने समुद्री डोमेन जागरूकता सहित दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए की जा सकने वाली पहलों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर अपने विचार भी साझा किए।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Cambodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD