Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बारिश के कारण पहला टी 20 बिना गेंद फेंके रद्द

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, IND VS NZ, India Vs New Zealand, 1st T20I, T20I Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वेलिंग्टन , 18 Nov 2022

Last updated on: Nov 18, 2022, 00:00 IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 शुक्रवार को भारी बारिश के कारण बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया।आधिकारिक बयान की घोषणा हो चुकी है। बारिश नहीं रूकी और इस मैच को रद्द घोषित कर दिया गया है। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रविवार को माउंट मौंगानुई में खेला जाएगा। 

दोनों टीमों को हाल में टी20 विश्व के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उनके बीच यह पहला मैच था। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच रद्द होने के बाद कहा, "लड़के इस बेहतरीन देश में क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित थे लेकिन बारिश के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते हैं। 

कई लड़के हमसे पहले आ गए थे लेकिन पेशेवर खिलाड़ियों के तौर पर हम इस स्थिति के बारे में जानते हैं। बतौर कप्तान मेरी पहली हार आएगी, आप बस चाहेंगे कि वह देर से आए। प्रबंधन और कप्तान जो कहेंगे, अन्य खिलाड़ी वही मानेंगे।"पांड्या ने साथ ही कहा, "मैं छह सालों से खेल रहा हूं और अब लड़के मेरी बात सुनते हैं। 

खिलाड़ी उम्र से युवा लेकिन अनुभव से भरपूर है। उनके पास आईपीएल जैसी लीग में खेलने का अनुभव है। वह खुद पर विश्वास रखते हैं और बड़े मंच से डरते नहीं हैं। हम चाहते हैं कि यहां मौजूद खिलाड़ियों को अपनी भूमिका पता हो। जो खिलाड़ी पहले से टीम में है उन्हें पहले से अपने रोल के बारे में पता है। 

टी20 विश्व कप पीछे छूट गया है। निराशा रहेगी लेकिन अब नई शुरूआत है। आप पीछे जाकर जो हो गया उसे बदल नहीं सकते।"न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा, "बड़े टूर्नामेंट के बाद जल्द ही यह सीरीज आ गई। आप हमेशा भारतीय टीम के विरुद्ध खेलना चाहते हैं लेकिन आज ऐसा हो न सका। 

सभी टीमें आने वाले विश्व कप के बारे में देखती हैं। अगले वर्ष में आप वनडे प्रारूप का अधिक आयोजन होते देखेंगे। हम परिस्थितियों को देखकर अपनी टीम में बदलाव करेंगे।"विलियमसन ने कहा, "एक टीम के तौर पर हम बेहतर होना चाहते हैं। विश्व कप से मिली सीख पर हम काम करेंगे। 

गेंदबाजी में गहराई है। एडम मिल्न को विश्व कप में कोई मौका नहीं मिला। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें खेलने का अवसर मिलेगा। मैंने आईपीएल में इस भारतीय टीम के खिलाड़ियों को देखा है और मुझे कोई शक नहीं है कि वह आगे चलकर इस टीम के लिए सुपरस्टार बनेंगे।"

कीवी कप्तान ने आगे कहा, "अगले मैच को हम विश्व कप के तीसरे स्थान की लड़ाई के तौर पर नहीं देख रहे हैं। हम भी अगले मैच में नई शुरूआत करेंगे। एक सप्ताह के आराम के बाद खिलाड़ी इस सीरीज के लिए तैयार हैं। अगले मैच के लिए मेरे घरेलू मैदान पर मौसम अच्छा रहेगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , IND VS NZ , India Vs New Zealand , 1st T20I , T20I Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD