Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गाजा में भीषण आग से 21 की मौत

Hadsa World, Hadsa, Gaza, Fire, Massive Fire
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजा , 18 Nov 2022

Last updated on: Nov 18, 2022, 00:00 IST

उत्तरी गाजा पट्टी में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से सात बच्चों सहित कम से कम 21 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 30 से अधिक अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एजेंसी के निदेशक सालाह अबू लैला के हवाले से बताया कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। 

गुरुवार को जबालिया शरणार्थी शिविर के ताल-जातर इलाके में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। फिलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा बल ने एक बयान में घोषणा की कि उसने बचाव दलों और कई सुरक्षा कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए नागरिक सुरक्षा कर्मियों ने घंटों प्रयास किया। 

गाजा में आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि इमारत के अंदर बड़ी मात्रा में रखे ईंधन के कारण आग लगी। स्थानीय सूत्रों और चश्मदीदों ने कहा कि आवासीय इमारत अबू रायाह परिवार की थी। हादसे के समय परिवार के एक सदस्य की मिस्र से लंबे समय से वापसी पर जश्न मनाया रहा था।

Hadsa World

Hadsa World, Hadsa, Gaza, Fire, Massive Fireउत्तरी गाजा पट्टी में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से सात बच्चों सहित कम से कम 21 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 30 से अधिक अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एजेंसी के निदेशक सालाह अबू लैला के हवाले से बताया कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। 

गुरुवार को जबालिया शरणार्थी शिविर के ताल-जातर इलाके में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। फिलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा बल ने एक बयान में घोषणा की कि उसने बचाव दलों और कई सुरक्षा कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए नागरिक सुरक्षा कर्मियों ने घंटों प्रयास किया। 

गाजा में आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि इमारत के अंदर बड़ी मात्रा में रखे ईंधन के कारण आग लगी। स्थानीय सूत्रों और चश्मदीदों ने कहा कि आवासीय इमारत अबू रायाह परिवार की थी। हादसे के समय परिवार के एक सदस्य की मिस्र से लंबे समय से वापसी पर जश्न मनाया रहा था।

 

Tags: Hadsa World , Hadsa , Gaza , Fire , Massive Fire

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD