Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब की मान सरकार ने किसान, मज़दूर, मिल्लर और आढ़तियों के साथ किया वायदा किया पूरा

राज्य सरकार ने धान की निर्विघ्न खरीद का वायदा निभाया : लाल चंद कटारूचक्क

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Nov 2022

Last updated on: Nov 17, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मौजूदा धान के सीजन की शुरुआत से पहले सभी सम्बन्धित पक्षों किसान, मज़दूर, मिल्लर और आढ़तियों के साथ वायदा किया था कि उनको इस सीजन के दौरान कोई भी समस्या पेश नहीं आने दी जायेगी। सरकार अपने इस वायदे पर पूरी तरह खरी उतरी है जिसका प्रमाण इसी बात से मिलता है कि सरकार की तरफ से मौजूदा सीजन के दौरान राज्य भर की मंडियों में किये पुख़्ता प्रबंधों के कारण 184 लाख मीट्रिक टन धान के लक्ष्य में से अब तक 180 लाख मीट्रिक टन की खरीद भारत सरकार द्वारा निर्धारित किये न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से की जा चुकी है और बाकी की खरीद भी आज शाम तक मुकम्मल हो जायेगी।

आज यहां अनाज भवन में धान के खरीद सीजन सम्बन्धी पत्रकारों के रू-ब-रू होते हुये पंजाब के ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि इस बार मंडियों में किसानों को कोई भी मुश्किल पेश नहीं आने दी गई और समय पर खरीद और ढुलाई की गई। खरीद के केवल 4 घंटे बाद ही किसानों को उनके बैंक खातों में अदायगियाँ कर दीं गई।

और विवरण देते हुये मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में 1806 रिवायती खरीद केंद्र और 583 सार्वजनिक स्थानों के इलावा 37 राइस मिलों को अस्थायी खरीद केंद्र घोषित करके अलॉटमैंट की गई जिससे किसानों को कोई कठिनाई न हो। उन्होंने आगे बताया कि राज्य की खरीद एजेंसियों की तरफ से ख़रीदे गए धान के किसानों को अब तक 34263.40 करोड़ रुपए ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के द्वारा अदा किये जा चुके हैं।

उन्होंने आगे बताया कि राज्य के बहुत से जिलों की मंडियों में धान की सरकारी खरीद आज से बंद की जा चुकी है और कुछेक स्थानों पर रहती खरीद प्रक्रिया भी आज शाम तक मुकम्मल हो जायेगी।धान के सीजन के दौरान निर्विघ्न खरीद यकीनी बनाने के लिए श्री कटारूचक्क ने विभाग के इलावा पंजाब मंडी बोर्ड की भी सराहना की। इस के इलावा दूसरे राज्यों से अनाधिकृत तौर पर आने वाले धान की रोक सम्बन्धी किये उचित इंतज़ामों के लिए पंजाब पुलिस की भी सराहना की जिनकी तरफ से पंजाब के साथ लगते अंतरराज्यीय बैरियरों पर नाके लगाए गए थे।

अन्य मुद्दों सम्बन्धी मंत्री ने जानकारी दी कि जहाँ तक नीले कार्डों की वैरीफिकेशन का सम्बन्ध है तो यह 30 नवंबर तक पूरी कर ली जायेगी जिससे सिर्फ़ योग्य लाभार्थियों को ही यह सुविधा हासिल हो सके। उन्होंने इस सम्बन्धी ख़ुशी ज़ाहिर की कि सरकार की तरफ से बनायी कस्टम मिलिंग नीति की भारत सरकार की तरफ से सराहना की गई है और राज्य को यह जानकारी दूसरे राज्यों के साथ भी सांझी करने के लिए कहा गया है।इस मौके पर दूसरों के इलावा ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी, डायरैक्टर श्री घनश्याम थोरी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD